पोकरण में जिला अधिकारियों की बैठक

 

पेयजल व विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रहे इसको लें सर्वाेच्च प्राथमिकता में-केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री आमजन को जन सुनवाई के माध्यम से दें राहत, पात्र लोगों को योजनाओं से करें लाभान्वित

जयपुर,

 केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री  गजेन्द्रसिंह शेखावत ने गर्मी ऋतु को ध्यान में रखते हुए जलदाय एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि वे जैसलमेर जिले में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रबंधन को बेहतर करके लोगों को समय पर पीने का पानी उपलब्ध करावें एवं इस कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने  हिदायत दी कि पानी – बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही को बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
          
केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री शेखावत रविवार को जैसलमेर जिले की पंचायत समिति सांकड़ा मुख्यालय पोकरण के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

गर्मी में टीम भावना से कार्य कर लोगों को समय पर पिलायें पानी
         
बैठक में केन्द्रीय मंत्री  शेखावत ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे 15 अप्रेल तक कंटीजेन्सी प्लान के तहत जो भी कार्यवाही करनी है वे कर देें एवं जितने भी नलकूप या हैण्डपम्प खोदने है उनको भी खुदवा दें। उन्होंने विद्युत एवं जलदाय विभाग के अभियन्ताओं को गर्मी के चार माह में टीम भावना से कार्य कर लोगों को समय पर पीने का पानी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने 15 अप्रेल तक जलदाय विभाग के नलकूपों को विद्युत कनेक्शन से जोड़ने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

उन्होंने नहर बंदी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में पीने के पानी के भण्डारण का बेहतर प्रबंध करने के निर्देश दिये। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवैध जल कनैक्शन कटाने एवं पुलिस विभाग को इसमें पूरा सहयोग देने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को कहा कि वे गर्मी के चार महिनों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए एक प्रशासनिक अधिकारी को लगायें।

जल जीवन मिशन में एक भी गांव व ढाणी जुड़ने नहीं छूटे

केन्द्रीय मंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारी को निर्देश दिये कि वे पोकरण विधायक के साथ बैठक कर सर्वे के दौरान जो भी ढाणी या गांव मिशन में छूट गये है उनके प्रस्ताव गम्भीरता से लेवें एवं यह सुनिश्चित करें कि कोई भी गांव जल जीवन मिशन में जुड़ने से वंचित नहीं रहे। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्य में गति लाने पर भी विशेष जोर दिया।

जनसुनवाई से आमजन को दें राहत
          
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए जन सुनवाई कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाएं एवं उनकों राहत देकर सुशासन का संदेश आमजन को दें। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे पात्र लोगों को लाभान्वित कर उनका आर्थिक उत्थान कराएं। उन्होंने सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष के कार्याें को समय सीमा में पूरा कराने तथा महानरेगा के कार्याें में गति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने अतिरिक्त जिला कलक्टर को कहा कि वे नगरपालिका पोकरण में विकास कार्याें के सम्पादन के लिए नगर परिषद् जैसलमेर से लगाये गये कनिष्ठ अभियन्ता को सप्ताह में दो दिवस सोमवार एवं मंगलवार की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करावें।

विद्युत वॉल्टेज में लायें सुधार
          
पोकरण विधायक महंत श्री प्रतापपुरी ने पोकरण क्षेत्र के नाचना में विद्युत वॉल्टेज में सुधार लाने के साथ ही पोकरण शहर में पानी की आपूर्ति सुचारू करने पर जोर दिया।

बैठक में पोकरण विधायक महंत श्री प्रतापपुरी, पंचायत समिति सांकड़ा के प्रधान श्री भगवतसिंह तंवर, नगरपालिका पोकरण के अध्यक्ष श्री मनीष पुरोहित, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान पावर पॉइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से विभागीय गतिविधियों एवं उनकी प्रगति को प्रदर्शित किया गया।

More From Author

आज ही ट्राई करें तरबूज का शरबत

शबाना आज़मी ने ऑन और ऑफ स्क्रीन शालिनी पांडे को प्रेरित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.