सीएम साय जय भीम पदयात्रा में हुए शामिल

रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है। ठीक उसके एक दिन पहले राजधानी रायपुर में आयोजित जय भीम पदयात्रा में शामिल हुआ हूं। यह कार्यक्रम खेल एवं कल्याण विभाग के द्वारा किया गया है। विभाग के मंत्री, अधिकारी, मंत्री गढ़ और विधायक गढ़ समेत छात्र-छात्राएं इस पदयात्रा में शामिल हुए हैं। उन्होंने अंबेडकर जयंती की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

सीएम विष्णुदेव साय ने बाबा साहब की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि जिन्होंने संविधान का निर्माण किया है, जिसके माध्यम से भारत चल रहा है। यह संविधान हम सभी लोगों को स्वतंत्रता से जीने का अधिकार देता है। अपनी बात स्वतंत्रता से कहने की अधिकार देता है।

'कांग्रेस संविधान के साथ खिलवाड़ किया'
उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस देश के जनता से विश्वास खो चुकी है। वे संविधान की बात करते हैं, उन्होंने इस देश में इमरजेंसी लगाया और लाखों लोगों को जेल में भर दिया। सीएम साय ने आरोप लगाते हुए कहा कि अपने स्वार्थ के कारण कितनी बार इस देश की संविधान के साथ खिलवाड़ किया है। उसका गलत तरीके से संशोधन किया है।

'पहले अपने पैर पर खड़ा हो जाए कांग्रेसी'
कांग्रेस के न्याय पदयात्रा पर सीएम साय ने कहा कि यह कुछ भी करें। छत्तीसगढ़ में इनका पूरा सुपड़ा साफ हो गया है। विधानसभा, लोकसभा, नगरी निकाय, पंचायती राज के चुनाव में पूरी तरह से हारे हैं। इनको हार का मुंह देखना पड़ा है।  उन्होंने कहा कि यह पहले अपने घर परिवार संभाल ले ठीक से। अपने पैर पर खड़ा हो जाए तो कोई बात करें।

More From Author

शादी को दो साल भी पूरे नहीं हुए थे कि पत्नी ने पति के साथ किया मेरठ जैसा कांड, सीने में कई बार घोपे चाकू, अस्पताल में भर्ती

पांच अलग-अलग इलाकों में पेट्रोल पंपों पर चोरों का धावा, तोड़फोड़ और लूटपाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.