जाति विशेष टिप्पणी कर बुरे फंसे अनुराग कश्यप, वकील ने दर्ज करवाई शिकायत

मुंबई

हाल ही में अनुराग कश्यप फिल्म ‘फुले’ की रिलीज पर लगी रोक को लेकर नाराज नजर आए थे। इसके लिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए नाराजगी भी जताई थी। इसी बीच उन्होंने एक जाति विशेष को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी कीं। अब इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के एक वकील ने अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई पुलिस में आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज करा दी है।
 
अनुराग के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
एडवोकेट आशुतोष जे. दुबे ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें बताया कि निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ उन्होंने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। एडवोकेट ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'अनुराग कश्यप की जाति विशेष को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी बहुत ही अपमानजनक है। नफरत फैलाने वाली ऐसी बातें समाज में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।'   

क्या है पूरा मामला
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अनुराग कश्यप ने अपना गुस्सा जाहिर किया। वह फिल्म ‘फुले’ की रिलीज पर लगी रोक, इसमें की गई सेंसरशिप से नाराज दिखे। निर्देशक ने सरकार को भी आड़े हाथों लिया। दरअसल, मामला कुछ यूं हैं कि फिल्म ‘फुले’ में जातिवाद के विषय को लेकर कहानी कही गई है। यह फिल्म समाज सुधारक ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले की जीवन पर आधारित है। उन्होंने दलितों और महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने अथक प्रयास किए। इनकी शिक्षा पर जोर दिया। इस फिल्म में सेंसरबोर्ड ने कई बदलाव करने को कहे, इस बात से ही अनुराग नाराज नजर आए। इसी बीच उन्होंने एक जाति विशेष को लेकर भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। 

More From Author

बेंगलुरू का विकेट चिन्नास्वामी के आम विकेट की तरह नहीं था: जोश हेजलवुड

सुशासन तिहार का उद्देश्य है आम जनता तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना और उन्हें सशक्त बनाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.