औरंगजेब को अपना आदर्श मानने वालों को नसीहत देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा- लोगो को नेहरू की किताब पढ़ना चाहिए

नई दिल्ली
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज को राष्ट्रीय नायक बताया। औरंगजेब को अपना आदर्श मानने वालों को नसीहत देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि औरंगजेब एक नायक था उन्हें भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की किताब पढ़ना चाहिए, जिन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि मुगल बादशाह औरंगजेब एक क्रूर और कट्टरपंथी शासक था।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में मेवाड़ शासक महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे रक्षा मंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप अतुल्यनीय साहस और देश भक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने अपने स्वाभिमान और अपनी धरती की रक्षा के लिए मुगल सम्राट अकबर को सीधी चुनौती दी थी।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने दावा किया कि स्वतंत्रता के बाद वामपंती इतिहासकारों ने महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी दोनों को ही उचित श्रेय नहीं दिया, बल्कि औरंगजेब जैसे क्रूर शासकों का महिमामंडन किया। ऐसा क्रूर और कट्टरपंथी व्यक्ति नायक नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब का भाई दारा शिकोह एक धार्मिक व्यक्ति था। उसने उपनिषदों का अनुवाद किया था और औरंगजेब ने सत्ता के लिए उनकी हत्या कर दी।

महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में बात करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा, "अपनी वीरता के अलावा महाराणा प्रताप ने समाज के सभी वर्गों को एकजुट किया था। उनकी सेना में आदिवासी और मुसलमान सभी शामिल थे। हकीम खान सूरी ने हल्दीघाटी में मुगलों से राणा प्रताप के लिए लड़ते हुए अपने जीवन की आहूति दी थी, वहीं एक मुस्लिम युवक छत्रपति शिवाजी महाराज का अंगरक्षक था।"

भाजपा नेता ने कहा कि राणा प्रताप और शिवाजी महाराज दोनों ही मुस्लिम विरोधी नहीं थे। न ही वह किसी धर्म को लेकर कट्ट्रर थे। वह सभी का सम्मान करते थे। रक्षा मंत्री ने कहा, "आज हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम देश के युवाओं को बताएं कि महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी केवल इतिहास की किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रेरणा के जीवित स्त्रोत हैं।" उन्होंने कहा कि बाबर, तैमूर, औरंगजेब, गौरी, गजनवी का महिमामंडन करने से किसी को भी मुस्लिम वोट नहीं मिलेगा। जो लोग इन लोगों की प्रशंसा करते हैं, वे भारतीय मुसलमानों का अपमान करते हैं। भाजपा के लिए सभी भारतीय समान हैं और वह किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। उन्होंने कहा, ‘‘हमने यह अपने पूर्वजों से सीखा है।’’

More From Author

मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अधिवेशन में की शिरकत

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने चोट के कारण 2 सीजन नहीं खेल पाए, अब पर्पल कैप पर ठोकी दावेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.