हनुमान जयंती के अवसर पर निकले जुलूस में पथराव मामले में गुना एसपी को हटाया

भोपाल
गुना में हनुमान जयंती के अवसर पर 12 अप्रैल को निकले जुलूस में पथराव की घटना के एक सप्ताह बाद पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह पुलिस उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा) नगरीय पुलिस इंदौर अंकित सोनी को गुना का नया एसपी बनाया गया है।

    उल्लेखनीय है कि हनुमान जन्‍मोत्‍सव पर रात में मस्जिद के सामने से चल समारोह निकल रहा था।
    इस दौरान समारोह पर पथराव की घटना हुई, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी थी।
    पुलिस ने एक वर्ग के युवाओं को गिरफ्तार किया तो महिलाओं ने विरोध में थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया था।
    यह भी सामने आया था कि वहां से चल समारोह निकालने की प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी।
    इसके बाद भी निकाला गया। इसे पुलिस की विफलता के तौर पर देखा जा रहा है।

 

More From Author

सानौधा से हिंदू युवती को भगाकर ले जाने वाला मुस्लिम युवक ग्वालियर स्टेशन पर पकड़ा गया, लड़की भी साथ मिली

DRM ने पकड़ लिए 11 अवैध वेंडर्स, रायपुर मंडल में अवैध वेंडिंग और टिकट चेकिंग को लेकर चलाया जा रहा है अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.