एयर इंडिया एक्सप्रेस श्रीनगर से और श्रीनगर के लिए यात्रा करने वाले अपने यात्रियों को पूरा सपोर्टन नहीं लेंगे कैंसिलेशन शुल्क

  श्रीनगर

पहलगाम में मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए, एयर इंडिया एक्सप्रेस श्रीनगर से और श्रीनगर के लिए यात्रा करने वाले अपने यात्रियों को पूरा सपोर्ट कर रहा है। दूसरी ओर एयर एशिया ने भी ऐलान किया है कि एयरलाइन 30 अप्रैल 2025 तक श्रीनगर से और श्रीनगर के लिए उड़ानों के कैंसिलेशन चार्ज को माफ करेगी।

30 अप्रैल 2025 तक एयर इंडिया एक्सप्रेस की श्रीनगर से या श्रीनगर के लिए उड़ानों पर बुकिंग कराने वाले यत्रियों को अपनी यात्रा को रिशेड्यूल करने की सुविधा पूर्ण शुल्क माफी और फेयर डिफरेंस के साथ प्रदान की जा रही है। एयर लाइन ने कहा है कि गेस्ट चाहें तो अपनी बुकिंग कैंसिल करके मूल भुगतान मोड में फुल रिफंड भी प्राप्त कर सकते हैं।

कंपनी ने कहा है कि https://www.airindiaexpress.com/manage-booking पर या हमारे AI-पावर्ड चैट असिस्टेंट, टिया को #SrinagarSupport टाइप करके अपनी बुकिंग आसानी से मैनेज कर सकते हैं।

एयर इंडिया एक्सप्रेस श्रीनगर को सीधे पांच जगहों बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, जम्मू और कोलकाता से जोड़ता है, जहां लगभग 80 साप्ताहिक उड़ानें संचालित की जाती हैं। एयरलाइन अपने घरेलू नेटवर्क में अगरतला, अयोध्या, चेन्नई, गोवा, कोच्चि, मुंबई, पटना, तिरुवनंतपुरम और वाराणसी सहित 26 गंतव्यों के लिए वन-स्टॉप कनेक्टिविटी भी प्रदान करती है।
श्रीनगर से दिल्ली की दो अतिरिक्त उड़ानें

एयर इंडिया ने बुधवार को घोषणा की कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बीच मौजूदा स्थिति के मद्देनजर वह 23 अप्रैल को श्रीनगर से दो अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगा। ये उड़ानें श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए संचालित की जाएंगी।

श्रीनगर से दिल्ली की दो अतिरिक्त उड़ानों की डिटेल

श्रीनगर से मुंबई – दोपहर 12:00 बजे

कपंनी ने कहा, "इन उड़ानों के लिए बुकिंग अब खुली है। श्रीनगर से आने-जाने वाली हमारी अन्य सभी उड़ानें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलती रहेंगी। एयर इंडिया ने कहा, "अधिक सहायता के लिए, कृपया 011 69329333, 011 69329999 पर हमारे संपर्क केंद्र से संपर्क करें।

इस बीच, अकासा एयरलाइन ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दुखद घटनाओं से गहरा दुख व्यक्त करता है। "हमारी हार्दिक संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, और जिनके जीवन पर प्रभाव पड़ा है।

इंडिगो ने भी एक्स पोस्ट के जरिए सूचित किया है कि श्रीनगर में वर्तमान स्थिति को देखते हुए, हमने रिशेड्यूल/कैंसिलेशन करने पर छूट को बढ़ा दिया है। साथ ही, हम 23 अप्रैल को दो विशेष उड़ानें भी संचालित कर रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया https://goindigo.in पर जाएं या +91 124 4973838 – +91 124 6173838 पर संपर्क करें।

बता दें मंगलवार को, आतंकवादियों द्वारा एक प्रसिद्ध चरागाह में की गई गोलीबारी में दो विदेशियों और दो स्थानीय लोगों सहित कम से कम 26 लोग मारे गए, जो 2019 में पुलवामा हमले के बाद से घाटी में सबसे घातक हमला है।

More From Author

मोदी सरकार का आदेश, प्ले-स्टोर से गूगल तुरंत हटाए यह चाइनीज एप

HDF Bank का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ के पार, उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की तीसरी कंपनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.