सीमा हैदर को राखी सावंत ने बताया यूपी की बहू, सरकार से की अपील

मुंबई

एक्ट्रेस राखी सावंत, जो अक्सर विवादों में छाई रहती हैं, उन्होंने पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का सपोर्ट किया है और उन्हें भारत में ही रहने देने के लिए कहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़कर जाने का आदेश दिया है। ऐसे में तलवार सीमा पर भी लटक रही है। जिस पर राखी ने कहा कि सरकार उन्हें भारत में ही रहने दे क्योंकि वह इस देश की बहू हैं।

दरअसल, 2023 में 32 साल की सीमा हैदर अवैध रूप से भारत आई थीं और ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले 24 साल के सचिन मीना से शादी की थी। कुछ दिन पहले वह मां भी बनी हैं। सोशल मीडिया पर वह एक्टिव भी रहती हैं। पहलगाम में जो कुछ भी हुआ, उसके बाद केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाते पाकिस्तानी लोगों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया है। ऐसे में राखी पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर के सपोर्ट में खड़ी हुई हैं।

राखी सावंत ने सीमा हैदर के लिए सरकार से कहा
राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर कहा, 'दोस्तों, सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं भेजना चाहिए क्योंकि वो हिंदुस्तान की बहू है और दोस्तों की बीवी है। उसके बच्चे की मां है। हिंदुस्तान को सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं भेजना चाहिए। वो सचिन से प्यार करती है और हिंदुस्तानी हो चुकी है क्योंकि वो सचिन के बच्चे की मां बन चुकी है। तो ऐसे किसी औरत पर अन्याय नहीं करना चाहिए। मां नहीं बनी होती तो आप उसको भेज सकते थे। आप सीमा हैदर के साथ गलत चीजें नहीं कर सकते। गलत व्यवहार नहीं कर सकते। औरत की इज्जत करें।'

राखी सावंत ने सीमा हैदर को कहा- UP की बहू
राखी सावंत ने आगे कहा, 'वो सचिन की बीवी है और हिंदुस्तान की बहू है। यूपी की बहू है तो उसको भारत से ना निकाला जाए। पाकिस्तान ना भेजा जाए। आप लोग समझ रहे हैं। अन्याय नहीं करें। षड़यंत्र कौन रच रहा है। इन सारी चीजों में हमें नहीं पता। खुदा ही जानता है। बस इसमें निर्दोष के साथ बुरा ना हो। पाकिस्तानी है वो मैं मानती हूं लेकिन आज वो हिंदुस्तान की बहू है और वो एक हिंदू हो चुकी है। वो एक मुस्लिम से हिंदू हो चुकी है। सचिन के साथ शादी करे। वो हिंदुस्तान के नारे लगाती है और उसका एक बच्चा भी है।'

More From Author

ढह गया चेन्नई सुपर किंग्स का ‘चेपॉक किला’, RCB, DC के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने भी मारी सेंध

26/11 पर इस व्यक्ति को बताया जिम्मेदार, तहव्वुर राणा ने मुंबई आतंकी हमलों पर किया बड़ा खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.