तेजस्वी यादव ने कहा- पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा विपक्ष सरकार के साथ है

नई दिल्ली
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा विपक्ष सरकार के साथ है। मंगलवार को हुए इस हमले में 26 लोग मारे गए थे।

‘‘यह मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा"
तेजस्वी ने इस नृशंस हमले के दोषियों को ‘‘कड़ी से कड़ी सजा'' दिए जाने की मांग की। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘यह मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है और इसलिए हम इस पर राजनीति नहीं करना चाहते। (हमले में) जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए महागठबंधन राज्य भर में इसी तरह के मोमबत्ती जुलूस निकाल रहा है।'' उन्होंने आयकर गोलंबर से डाक बंगला चौराहे तक मार्च किया।

पूर्व उपमुख्यमंत्री के साथ संजय यादव और अब्दुल बारी सिद्दीकी जैसे पार्टी सहयोगियों के अलावा राज्य कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और भाकपा-माले (लिबरेशन) के राज्य सचिव कुणाल भी थे। तेजस्वी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमने कल दिल्ली में सर्वदलीय बैठक में सरकार से कहा था कि विपक्ष समेत पूरा देश संकट की इस घड़ी में उनके साथ है।'' उन्होंने कहा, ‘‘पहलगाम हमले के मद्देनजर सरकार जो भी कदम उठाने का फैसला करेगी, हम उसके साथ हैं। हमलावरों का पता लगाया जाना चाहिए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।''

 

More From Author

सांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- मुझे योगी से मिलने की जरूरत नहीं, न ही मेरा मन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.