विकास दिव्यकीर्ति ने बताया भारत का प्लान- पेट से है पाकिस्तान, कभी भी हो सकता है बलूचिस्तान

नई दिल्ली
पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध खराब हो चुके हैं। दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बनते दिख रहे हैं। भारत के लोगों को सेना और सरकार की जवाबी कार्रवाई का इंतजार है। इस सबके बीच चर्चित शिक्षक और विचारक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे अपने छात्रों को भारत-पाकिस्तान के संबंध पर पढ़ा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की अंदरूनी हालात पर भी चर्चा की है।

विकास दिव्यकीर्ति ने इस बात का भी खंडन किया है कि जम्मू-कश्मीर के मुसलमानों का इस आतंकी घटना में हाथ है। उन्होंने कहा कि कोई भी अपने पैरों पर कुल्हाड़ी क्यों मारेगा भला। उन्होंने कहा कि कश्मीर में आतंकी हमलों का सीधा असर वहां के पर्यटन पर पड़ेगा। कश्मीरी लोगों की कमाई पर इसका सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि जहां पहले 20-22 लाख पर्यटक आते थे, वहां अब 2-2.5 करोड़ लोग आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में इन दिनों महंगाई चरम पर है। गृह युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं। पाकिस्तान की सेना लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कश्मीर में आतंकी हमला करवा सकती है। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान इन दिनों पेट से है। कभी भी बलूचिस्तान हो सकता है। यह संभव है कि 2-3 बच्चे एक साथ हों। कभी भी खबर आ सकती है। आप इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि वहां ट्रेन हाईजैक हो जाती है। दुनिया में थू-थू हो रही है। उन्हें इस मामले को दबाना है इसलिए इस तरह की हरकतें कर रहा है।'

उन्होंने बलूचिस्तान, सिंध और खैबर-पख्तूनख्वा जैसी जगहों पर चल रहे अलगाववादी आंदोलनों का हवाला देते हुए कहा कि यदि परिस्थितियां इसी तरह बनी रहीं तो आने वाले वर्षों में पाकिस्तान कई हिस्सों में बंट सकता है। विकास दिव्यकीर्ति ने पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक स्थिति को पेट से लाचार बताया। उन्होंने कहा कि वहां के आम नागरिक महंगाई, अस्थिरता और आतंकवाद की मार झेल रहे हैं। आपको बता दें कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है। वहां लंबे समय से स्वतंत्रता की मांग उठती रही है।

More From Author

बाइक को टक्कर मार कार गिरी कुएं में, 6 लोगों की मौत की सूचना

पहलगाम हमले के बाद तीन आतंकियों के घरों पर चले बुलडोजर, किये ताबड़तोड़ ऐक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.