पहलगाम हमले में बड़ा खुलासा, दो आतंकी कश्मीरी, पर्यटकों से की दोस्ती फिर घटना वाली जगह ले गए

नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है। इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई थी। आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछकर निशाना बनाया। इस हमले की जांच एनआईए कर रही है। इस बीच आतंकियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम हमले के चार आतंकवादियों में से दो जम्मू में कठुआ की तरफ से भारत में वापस आए और हमले से पहले पर्यटकों के साथ घुलमिल गए थे। इन आतंकियों ने पर्यटकों को एक फूड कोर्ट में इकट्ठा किया था।

पर्यटकों के बीच घुल-मिल गए थे दो आतंकी
रिपोर्ट के अनुसार, पहलगाम हमले के चार आतंकियों में से दो दक्षिण कश्मीर से थे। वे पहले अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान गए थे। लेकिन उनके भारत वापस आने का कोई रेकॉर्ड नहीं है। माना जा रहा है कि वे जम्मू में कठुआ की तरफ से भारत में वापस आए। ये आतंकी पर्यटकों के बीच घुल मिल गए उन्हें फूड कोर्ट में इकट्ठा किया। इसके बाद अन्य दो आतंकियों ने पर्यटकों से धर्म पूछकर गोलियां चलाईं। गोली चलाने वाले आतंकी पाकिस्तान के थे।

चार-पांच दिनों से बैसरन के आसपास थे आतंकी
एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी 4-5 दिनों से बैसरन के आसपास ही थे। यह बिना स्थानीय लोगों की मदद के मुमकिन नहीं था। खुफिया जानकारी में वायरलेस चैट से भी पता चला था कि आतंकवादी उसी इलाके में हैं। लेकिन उनके संचार सेट अलग होने के कारण बातचीत को समझा नहीं जा सका। सरकार को इस बात की चिंता है कि हथियारबंद आतंकवादी खुलेआम घूम रहे हैं। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थलों से स्नाइपर राइफल, एम-सीरीज राइफल और कवच-भेदी गोलियां जैसे आधुनिक हथियार बरामद किए हैं। शक है कि ये अफगानिस्तान में NATO सैनिकों के बचे हुए हथियार हैं।

पहले ही मिली थी खतरे की जानकारी
इस हमले से पहले सुरक्षा एजेंसियों को खतरे की जानकारी मिल गई थी। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि श्रीनगर के होटलों में ठहरे पर्यटकों को निशाना बनाया जा सकता है। खतरे को देखते हुए डल झील और मुगल गार्डन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पुलिस के बड़े अधिकारी भी हमले से कुछ दिन पहले घाटी में ही डेरा डाले हुए थे। अधिकारियों को लगा कि हमला श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित किसी होटल पर हमला हो सकता है। इसलिए पहलगाम हमले से पहले डाचीगाम, निशात और आसपास के इलाकों में 10-15 दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

More From Author

हाईप्रोफाइल अभ्युदय जैन मर्डर मिस्ट्री मामले में 58 दिन से जेल में बंद मां, SIT की जांच रिपोर्ट में साबित हुई निर्दोष

पीएम मोदी की बैक-टू-बैक बड़ी बैठकें, हलचल तेज, सामरिक-रणनीतिक तैयारियों की पुख्ता समीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.