गुजरात टाइटंस से मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की उम्मीदों को लगा थोड़ा झटका, टॉप-4 में बनी हुई है

नई दिल्ली
गुजरात टाइटंस से मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की उम्मीदों को थोड़ा झटका लगा है। MI 12 मैचों में 14 पॉइंट्स के साथ टॉप-4 में बनी हुई है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले का मानना ​​है कि मुंबई इंडियंस को IPL 2025 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफिकेशन सुनिश्चित करने के लिए बिना किसी अन्य परिणाम पर निर्भर हुए अपने बचे हुए दोनों लीग मैच जीतने चाहिए। मुंबई अगर यहां से एक मैच हारती है तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाएगी, वहीं दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों के लिए टॉप-4 के दरवाजे खुल जाएंगे।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस की हार के बाद अनिल कुंबले ने जियोस्टार के शो पर कहा, "18 पॉइंट्स प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकते हैं। GT को वहां पहुंचने के लिए अपने बचे हुए तीन में से सिर्फ एक जीतना होगा। मुंबई के लिए, उन्हें आने वाले दोनों मैच जीतने होंगे। 16 अंकों पर, चीजें मुश्किल हो सकती हैं, आप दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर नहीं रहना चाहते। लगातार छह जीत से लेकर आज हारने तक, MI इसे अंत तक नहीं ले जाना चाहेगी। अगर उन्हें अपनी किस्मत अपने हाथों में रखनी है तो दोनों मैच जरूर जीतने होंगे।"

बात मैच की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने विल जैक्स के अर्धशतक की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जैक्स के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 35 और कोर्बिन बॉश ने 27 रनों की पारी खेली। इन तीनों के अलावा कोई मुंबई का बल्लेबाद दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। गुजरात के लिए साई किशोर ने 2 विकेट चटकाए, वहीं बाकी गेंदबाजों को 1-1 सफलता मिली।

इस स्कोर का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 46 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। बारिश से बाधित इस मैच में गुजरात ने 19 ओवर में 147 (DLS) रनों को हासिल कर जीत दर्ज की। शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

More From Author

देश के अंदर भी दुश्मन पर स्ट्राइक: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच बीजापुर में 18 नक्सली ढेर, सर्च अभियान जारी

एसआईटी करेगी आरोपियों के नेटवर्क की जांच, चार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.