खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2025 :मध्यप्रदेश पदक तालिका में प्रथम तीन में पंहुचा

भोपाल

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स- 2025 का अयोजन 4 से 15 मई 2025 तक पटना (बिहार) में आयोजित किया जा रहा है, इसमें मध्यप्रदेश 18 खेलों में 176 खिलाड़ी और 53 सपोर्ट स्टॉफ सहित कुल 229 सदस्यीय दल सहभागिता कर रहे है। प्रतियोगिता बिहार में पटना, राजगीर, भागलपुर,नई दिल्ली और गया में आयोजित हो रही है।मध्यप्रदेश के खिलाडियों ने आज 6 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 11 पदक अपने नाम किया।अब तक मध्यप्रदेश के खिलाडियों ने 8 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 14 पदक अर्जित किये है। मध्यप्रदेश मेडल टैली में तीसरे स्थान पर आ गया है। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदेश के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए बताया –  मलखम्भ और शूटिंग खिलाड़ियों का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत कर मध्यप्रदेश को सम्मान दिलाया है, पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई, आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनायें।

मलखम्भ के परिणाम

मध्यप्रदेश के होनहार खिलाड़ियों ने मलखम्भ में अपना शानदार प्रदर्शन आज भी जारी रखते हुए आज 4 स्वर्ण, 2  रजत और 1 कांस्य पदक आपने नाम किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2025 में मलखम्भ में कुल 9 स्वर्ण पदक दाँव पर हैं। अब तक 7 स्वर्ण पदक के मुकाबले हुए जिसमे मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण पदक अर्जित किये हैं, अभी 2 स्वर्ण पदक के मुकाबले होना शेष हैं।

आज खेले गए मुकाबले में – मध्यप्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन देते हुए, आल राउंड व्यक्तिगत बालक वर्ग में स्वर्ण, पोल मलखम्भ व्यक्तिगत बालक वर्ग में स्वर्ण, हैंगिंग  मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग में स्वर्ण और रोप मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग में रजत पदक सहित कुल 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक अपने नाम किया।

ऑल राउंड व्यक्तिगत बालक वर्ग में मध्यप्रदेश के यतिन कोरी ने रजत पदक आपने नाम किया। मलखम्भ में ही ऑल राउंड व्यक्तिगत बालिका वर्ग में मध्यप्रदेश की सिद्धि गुप्ता ने अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन देते हुए स्वर्ण पदक जीता। मलखम्भ के पोल मलखम्भ व्यक्तिगत बालक वर्ग मुकाबले में मध्यप्रदेश के यतिन कोरी ने कांस्य पदक जीता।

मलखम्भ के विस्तृत परिणाम

    टीम चैंपियनशिप बालिका वर्ग –  कल देर रात तक चले मुकाबले में मध्यप्रदेश की सिद्धि गुप्ता, अनुष्का नायक, वीरा राठौर, मानसी बम्बोरिया, इशिका नारोलिया और माहि राठौर की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

    ऑल अराउंड व्यक्तिगत बालक वर्ग – इस प्रतियोगिता वर्ग में मध्यप्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने स्वर्ण और यतिन कोरी ने रजत पदक अपने नाम किये।

    ऑल अराउंड व्यक्तिगत बालिका वर्ग – मध्यप्रदेश की सिद्धि गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

    पोल मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग – मध्यप्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने प्रतियोगिता में स्वर्ण और यतिन कोरी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

    हैंगिंग मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग – मध्यप्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

    रोप मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग – मध्यप्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया।

शूटिंग के परिणाम

शूटिंग के मुकाबलों में शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत बालक वर्ग प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के सैयद आयन अली ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक आपने नाम किया। वही मध्यप्रदेश की पूनम रघुवंशी ने शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया।

    शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत प्रतियोगिता बालिका वर्ग – मध्यप्रदेश की पूनम रघुवंशी ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया|

    शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत प्रतियोगिता बालक वर्ग – मध्यप्रदेश के सैयद आयन अली ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

            गतका

    फरी सोट्टी टीम प्रतियोगिता बालिका वर्ग – मध्यप्रदेश की मनप्रीत कौर, माहि पटेल और वैष्णवी शर्मा की टीम ने कड़े मुकाबले के बाद कांस्य पदक अपने नाम किया।

जुडो में

    52kg व्यक्तिगत बालिका वर्ग – मध्यप्रदेश की नैंसी कुंडू ने रजत पदक अपने नाम किया।

उल्लेखनीय है कि निम्नलिखित खेलो में मध्यप्रदेश के खिलाडी प्रतिभागिता कर रहें है:- 1. कुष्ती, 2.  जूडो, 3. फेंसिंग, 4.  हॉकी, 5. आर्चरी, 6.  षूटिंग, 7. बास्केटबाल, 8.  सेपकटकरा, 9. वेटलिफ्टिंग, 10.  मलखंब, 11. कलरिपयाटटू, 12.  योगासन, 13. गटका, 14.  स्वीमिंग, 15. थांग-ता, 16  जिम्नासिटक,17 बॉक्सिंग और एथेलेटिक्स।

संचालक खेल और युवा कल्याण, राकेश गुप्ता ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने आज चौथे दिन ही स्वर्ण पदक के पिछले साल के प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से नयी आशा जगी है, हमारे खिलाड़ियों ने एक बार फिर मलखम्भ में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। शॉटगन शूटिंग खिलाड़ियों ने भी प्रदेश का मान बढ़ाया है, सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई और  शुभकामनाएं दी।

 

More From Author

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, इंस्टाग्राम पर किया ऐलान

सौ बिस्तरीय अस्पताल की सभी अनापत्तियां पूर्ण कर शुरू करें कार्य : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.