IT आंकड़ों के मुताबिक, 37 राज्यों में मप्र में 1 करोड़ से अधिक कमाने वाले करदाताओं की सूची में चौथा स्थान

भोपाल

प्रदेश में सालाना एक करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाले लोगों की संख्या 8,666 है। आयकर विभाग के कर निर्धारण वर्ष 2023-24 के आंकड़ों के मुताबिक, 37 राज्यों में मप्र में 1 करोड़ से अधिक कमाने वाले करदाताओं की सूची में चौथा स्थान है। करोड़ रुपए से अधिक कमाने वालों में सबसे आगे महाराष्ट्र है। यहां संख्या 1,24,800 है। सबसे पीछे लक्षद्वीप है, जहां सिर्फ एक ही करदाता इस श्रेणी में है। देशभर में 2,16,000 लोग एक करोड़ रुपए से अधिक कमाते हैं।

करोड़पति करदाताओं की संख्या, टैक्स जागरूकता का संकेत

सीए पंकज शर्मा ने बताया, मप्र से आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले करोड़पति करदाताओं की अच्छी संख्या इस बात का प्रमाण है कि प्रदेशवासी कर के प्रति जागरूक हो रहे हैं। आय के अनुसार ईमानदारी से टैक्स दे रहे हैं। व्यापार, सेवा क्षेत्र, स्टार्टअप्स और प्रोफेशनल्स के बढ़ते दायरे ने प्रदेश में उच्च आय वालों की संख्या में इजाफा किया है। इससे राज्य की आर्थिक स्थिति को नई गति मिली है।

ये टॉप-10 राज्य

    महाराष्ट्र- 1,24,800
    उत्तर प्रदेश- 24,050
    दिल्ली- 20,500
    मध्यप्रदेश- 8,666
    तमिलनाडु- 6,288
    आंध्रप्रदेश- 5,340
    गुजरात- 3,540
    पं.बंगाल- 3,013
    कर्नाटक- 2,816

ये नीचे से पांच

    लक्षव्दीप- 1
    अ.निकोबार- 08
    मिजोरम- 13
    सिक्किम- 14
    उत्तराखंड- 24

More From Author

भारत की एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री पूरे पाकिस्तान को कर सकती है तबाह,देश में ऐसी हैं 12

सेना ने चिन्हित करके आतंकी ठिकानों पर हमला किया, उसके लिए हम सेना को बधाई देते हैं,हमें हमारी सेना पर गर्व है- दिग्विजय सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.