राजस्थान की नंदिनी गुप्ता करेंगी 115 देशों की सुंदरियों से मुकाबला

नई दिल्ली

मिस वर्ल्ड 2025 के मंच में भारत की नंदिनी गुप्ता 100 से ज्यादा देशों की सुंदरी से मुकाबला करेंगी। वो पहली बार किसी पेजेंट में हिस्सा नहीं ले रही हैं, इससे पहले भी हसीना फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का ताज हासिल कर चुकी हैं। ऐसे में देश के लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और वो स्टाइल के मामले में भी सबसे आगे हैं। नंदिनी को जब भी देखा जाता है कि वो एक खास लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं।

स्टाइलिश के साथ नंदिनी के देसी लुक्स से भी नजर हटा पाना मुश्किल है। वो हर बार ऐसा अटायर सिलेक्ट करती हैं कि उनके चेहरे का नूर दोगुना हो जाता है। चलिए आप भी देख लीजिए राजस्थान के कोटा की नंदिनी गुप्ता का ग्लैमरस अंदाज।

स्टाइलिश ड्रेस में दिखीं कमाल

​लंबी-सी स्टाइलिश ड्रेस पहन नंदिनी डीवा लग रही हैं। अटायर का रेड कलर और स्ट्रैपी स्लीव्स स्टाइल ट्रेंडी बना रहा है। वहीं, कटआउट डिजाइन भी ग्लैमरस नजर आया। ड्रेस का अपर पार्ट फिटिंग वाला है, जबकि नीचे से फ्लेयर्ड नजर आ रही है। वहीं, लुक को हाइलाइट किया स्कर्ट पोर्शन पर बनी कटआउट डिजाइन वाली लेयर्स ने। साथ में हसीना के स्टाइलिश इयररिंग्स भी ग्रेसफुल नजर आए।

नंदिनी का साड़ी वाला लुक

सिर्फ स्टाइलिश ड्रेस में ही नहीं नंदिनी की खूबसूरती साड़ी में भी नंबर-1 लगती है। इस फोटो में भी वो रेड कलर की साड़ी में एलिगेंट दिख ही है। साथ में उन्होंने कट स्लीव ब्लाउज पहना है, जिसपर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी वर्क नजर आ रहा है। वहीं, हसीना की साड़ी पर भी एम्ब्रॉयडरी वाला बॉर्डर जुड़ा हुआ है, जिसमें उनकी खूबसूरती कमाल लग रही है। लुक को कंप्लीट बनाने के लिए उन्होंने हैवी इयररिंग्स, कंगन और अंगूठी पहनी है।

सादगी से जीत लेती हैं दिल

लाइट कलर के कुर्ता सेट में नंदिनी सादगी वाला अंदाज दिखा रही हैं। सूट के कई हिस्सों पर फूल और पत्तियों वाले डिजाइन बने नजर आ रहे हैं। साथ ही अटायर की स्लीव्स भी मिड लेंथ है, जो हसीना को क्लासी दिखा रही हैं। उन्होंने साथ में मैचिंग प्लाजो पेयर है। और, उनके इस लुक को एलिगेंट बना रहा है एम्ब्रॉयडरी वाला दुपट्टा, जिसे ओढ़कर नंदिनी परफेक्ट नजर आईं।

ग्लैमर का लगाती हैं तड़का

स्ट्रैपलेस मैक्सी ड्रेस में नंदिनी ग्लैमर दिखा रही हैं। अटायर का ग्रेडिएंट डिजाइन देखते ही बन रहा है। जबकि ड्रेस के डार्क ब्लू कलर और दूसरे रंगों की शेड्स से उनका पूरा लुक हाईलाइट हो रहा है। साथ में वो एक हाथ में गोल्ड ब्रेसलेट पहनी दिख रही हैं। जबकि कानों में दिख रहे उनके ड्रॉप इयररिंग्स लुक के साथ परफेक्टली ट्यून कर रहे हैं।

More From Author

WhatsApp में जुड़ेंगे दो नए AI आधारित फीचर्स

realme GT 7 सीरीज को 27 मई को किया जाएगा ग्‍लोबली पेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.