छत्तीसगढ़ में तेज धूप और चढ़ते पारा के बीच मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का यलो अलर्ट

रायपुर
 प्रदेश में बारिश की गतिविधि थमने के साथ ही तापमान चढऩे लगा है। कई स्थानों पर तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर आंधी और पानी चलने के अनुमान के साथ यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कमजोर पड़ गया है। इसका असर तापमान पर पड़ा है। दिन और रात के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में दर्ज किया गया, जहां पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं रायपुर में भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री रहा।

उत्तर में दो दिन और दक्षिण में चार दिन तक बारिश की संभावना

रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ के उत्तरी और दिक्षणी हिस्से में अभी आंधी- बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती है। बीते चौबीस घंटों के दौरान भी इन क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सरगुजा संभाग में अगले दो और बस्तर संभाग में चार दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

मैदानी क्षेत्रों में रात में भी बढ़ सकती है गर्मी

राज्य के मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ होने के साथ धूप तेज होने लगी है। इससे तापमान चढऩे लगा है। रायपुर के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह अन्य स्थानों के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

राज्य के प्रमुख स्थानों का तापमान

शहर – अधिकतम – न्यूनतम

रायपुर – 41.० – 29.1

बिलासपुर – 41.2 -27.9

पेंड्रा रोड़ – 39.6 – 23.4

अंबिकापुर – 38.2 – 23.6

जगदलपुर – 37.6 – 24.2

(तापमान डिग्री सेल्सियस)

More From Author

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कनाड़िया में जल संरक्षण की दिलाई शपथ

बलरामपुर में रेत माफिया ने कॉन्स्टेबल पर चढ़ाया ट्रैक्टर, हुई मौत, अवैध रेत खनन पर कार्रवाई करने पहुंचे थे पुलिसकर्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.