विकास, नवाचार और जन सरोकार पर खुली चर्चा, युवाओं को मिला मार्गदर्शन: मुख्यमंत्री

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित "द चेंजमेकर कॉन्क्लेव" में विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। हँसी, प्रेरणा और विचारों के आदान-प्रदान से भरपूर यह आयोजन नवाचार, सुशासन और सामाजिक परिवर्तन पर केंद्रित रहा।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि पूरा प्रदेश इंदौर जैसा बने, यही हमारी सोच है। उन्होंने जन विश्वास अधिनियम सहित कई योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि अब उद्योग स्थापना के लिए 29 विभागों की अनुमति की आवश्यकता नहीं रह गई है,  जिससे औद्योगिक विकास को गति मिली है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा फिल्म निर्माण,  वेब सीरीज जैसे प्रोजेक्ट्स को पर्यटन के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है और अनुदान की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों, युवाओं , महिलाओं और किसानों के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में खेल स्टेडियम और हेलीपैड बनाए जा रहे हैं, पाँच रुपये में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है और जल उपयोग की दिशा में भी ठोस कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस बैंड गठित  किए गए।

स्वागत भाषण में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि विकट परिस्थितियों के बावजूद, इन चेंजमेकर्स अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन लाए हैं। यह कार्यक्रम राजनीति और समाज के बीच एक सार्थक सेतु का कार्य करेगा।

नगरीय विकास एवं आवास कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, सुमित मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के चेंजमेकर उपस्थित रहे।

कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री ने क्लाइमेट मिशन इंदौर की रिपोर्ट का विमोचन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत, ई- कोर्ट, कृषि, खेल, न्यायपालिका, डेयरी जैसे विविध विषयों पर चर्चा करते हुए प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कार्यक्रम की "मूल भावना बहुत अच्छी है। सरकार के माध्यम से हम प्रयासरत हैं कि प्रदेश में प्रत्येक श्रेणी के नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ मिलें। ‘ द चेंजमेकर कॉन्क्लेव’ सकारात्मक पहल का उत्कृष्ट उदाहरण है।"

 

More From Author

प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में तैयार किए जा रहे है खेल के सर्व सुविधायुक्त मैदान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल संरचनाओं के स्थल चयन के लिये जीआईएस तकनीक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.