Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च , S सीरीज का सबसे महंगा फोन

नई दिल्ली

Samsung ने अपना सबसे स्लिम और स्लीक फोन Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह बेहद ही स्लिम, स्लीक और फीचर रिच स्मार्टफोन है। S25 Edge मात्र 5.8 mm की थिकनेस और 163 ग्राम के वजन के साथ आता है। हालांकि कंपनी का कहना कि S25 Edge एक स्लिम फोन से कई ज्यादा है। यह फोन 12GB+256GB और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन को आप आज से ही प्री-बुक कर पाएंगे। चलिए जानते हैं इस शानदार स्मार्टफोन की कीमत क्या रखी गई है।

कीमत
S25 Edge के लॉन्च के बाद इसकी कीमत पर से भी आज पर्दा उठ गया। इस फोन के 12GB+256GB वाले वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये और 12GB+512GB वाले वेरिएंट की कीमत 1,21,999 रुपये होगी। बता दें कि इस फोन को प्रीबुक करने पर ग्राहकों को 12 हजार का फायदा होगा। दरअसल S25 Edge का 256GB वाला वेरिएंट प्रीबुक करने पर आपको उसी दाम में 512GB वाला वेरिएंट मिल पाएगा। इस फोन को 9 महीने की No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकेगा।

स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy S25 Edge में 6.9 inch का QHD+ डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 120Hz, HDR10+ और 2600 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। सिर्फ 163 ग्राम के Samsung Galaxy S25 Edge में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इससे यह स्लीक होने के साथ-साथ परफॉर्मेंस में बेहज पावरफुल हो जाता है।

कैमरा

Samsung Galaxy S25 Edge के कैमरा फीचर्स की बात करें, तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें से प्राइमरी कैमरा 200MP है। S25Ultra में भी इसी प्राइमरी कैमरा का इस्तेमाल किया गया है। Samsung Galaxy S25 Edge को लेकर कंपनी का दावा है कि इससे बेहतरीन पिक्चर क्लिक किए जा सकते हैं। इसमें Night Photography और Samsung Log वीडियो फीचर भी मिलेगा। इसका दूसरा कैमरा 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

S25 Edge, Samsung के सभी मशहूर AI फीचर्स के साथ आएगा। में यूजर्स को फोटो और वीडियो दोनों में गैर जरूरी चीजों को रिमूव करने का ऑप्शन देता है। वहीं Samsung के राइटिंग AI टूल्स की मदद से आप लंबे-लंबे ईमेल और लिखने से जुड़े बाकी के काम आसानी से कर पाएंगे। सेफ्टी के लिए इस फोन में Samsung की Knox सेफ्टी भी दी गई है।

More From Author

अंडमान-निकोबार और बंगाल की खाड़ी में समय से पहले मानसून ने दी दस्तक

इंदौर का पहला डबल ऑर्गन ट्रांसप्लांट, बेटे ने लिवर तो भतीजी ने किडनी देकर बचाई जिंदगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.