मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से ज्यादा राजनीतिक स्वार्थ महत्वपूर्ण है

नई दिल्‍ली
पाकिस्‍तान में आतंक के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कांग्रेस की ओर से उठाए गए सवाल पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पार्टी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सवाल कांग्रेस की आदत बन चुकी है। कुछ लोगों की कंट्री की विक्ट्री पर भी कंफ्यूजन की स्थिति पैदा करने की साजिश सिंडिकेट के समर्थन में है।
उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस कंट्री की विक्ट्री पर कन्फ्यूजन केमिस्ट्री पैदाकर किस प्रकार का सियासी लाभ लेने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से ज्यादा राजनीतिक स्वार्थ महत्वपूर्ण है।
मिडिया से बातचीत के दौरान भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पार्टी को घेरा। उन्‍होंने कहा कि 1999 के कारगिल की जंग में सोनिया गांधी ने तमाम तरह के सवाल पूछे थे, दुष्प्रचार शुरू कर दिया गया था। जब सर्जिकल स्ट्राइक हुआ तब भी यही हुआ और अभी भी वही चीज दोहरा रहे हैं। रंग में भंग डालने का जो रिवाज और मिजाज है, वह कोई देशवासी स्वीकार नहीं करेगा। उन्‍होंने कहा कि जब-जब भारतीय सेना देश के दुश्‍मनों को तबाह करती है, आतंक के ठिकानों को ध्‍वस्‍त करती है, तब आप सेना को हौसला देने के बजाय सवाल और सबूत की जुगलबंदी शुरू कर देते हैं।
आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी के निंदा प्रस्‍ताव लाने के बयान पर उन्‍होंने कहा कि हमें सुरक्षा बलों और सरकार पर पूरा यकीन करना चाहिए। जो इस तरह की साजिश में भागीदार बने हुए हैं, उनको हमें अस्‍वीकार करना होगा, क्योंकि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर भी 'आप' सियासी चक्र की रचना में लगे हैं।
वहीं, मध्य प्रदेश के मंत्री के कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए बयान पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस प्रकार का बयान निंदनीय है। वह (कुरैशी) केवल अकेली नहीं हैं, उनका पूरा परिवार देश की सुरक्षा के प्रति समर्पित है। उस परिवार को देश की आन-बान-शान के तौर पर देखा जाता है।
उन्‍होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मंत्री को इतना नहीं मालूम कि आतंकवाद और राष्ट्रवाद का फर्क क्या होता है, किस प्रकार की आप भाषा बोल रहे हैं। जोश में होश खोने की जरूरत नहीं है।

More From Author

जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, और कहा, उन्हें लगता है विराट में अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी

उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर यूनिट भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की खोज में एक महत्वपूर्ण कदम : नितिन गडकरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.