घर पर बनानी है होटल जैसी जायकेदार वेज बिरयानी तो यहां से नोट करें रेसिपी

जब भी बात आती है बिरयानी की तो हर किसी के मुंह में पानी आ ही जाता है। जिस तरह से लोग चिकन और मटन बिरयानी खाना पसंद करते हैं, ठीक उसी तरह से बहुत से लोगों को वेज बिरयानी भी पसंद होती हैं। अक्सर नॉनवेज बिरयानी खाने वाले लोग ये कहते हैं कि वेज बिरयानी कुछ नहीं होती, उसे पुलाव कहते हैं। ऐसे लोगों को जबाव देने के लिए आज हम आपको अलग और लजीज तरीके से बिरयानी बनाना सिखाएंगे।

घर पर वेज बिरयानी बनाना बेहद आसान है। इसे आप अपने स्वाद के हिसाब से तैयार कर सकते हैं। अगर आप अपने घर पर वेज बिरयानी बनाएंगी तो इसे खाकर क्या बच्चे क्या बड़े हर कोई आपकी तारीफ करेगा। इसके लिए आज के लेख में हम आपको वेज बिरयानी की सिंपल रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे आप अपने नॉन वेजिटेरियन दोस्तों को खिला सकती हैं।

वेज बिरयानी बनाने के लिए जरूरी सामान

    उबले चावल – 2 कप
    मिक्स वेजिटेबल – 3 कप
    हल्दी – 1/2 टी स्पून
    धनिया पाउडर – 2 टी स्पून
    प्याज कटा – 1/4 कप
    अदरक कटा – 1 टी स्पून
    लहसुन कटा – 5-6 कलियां
    हरा धनिया – 2-3 टेबलस्पून
    हरी मिर्च – 1-2
    जीरा – 1 टी स्पून

    लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
    गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
    बिरयानी मसाला – 1 टी स्पून
    तेल – जरूरत के मुताबिक
    नमक – स्वादानुसार
    नींबू रस – 1 टी स्पून

वेज बिरयानी बनाने की विधि

घर पर वेज बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को उबाल लें। जब तक चावल उबल रहे हैं तब तक हरी सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद प्याज, लहसुन, मिर्च और धनिया भी काट कर अलग रख लें। अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें कटी हुई प्याज, लहसुन डालकर कुछ देर तक फ्राई करें।

जब ये सुनहरा हो तो बाकि सब्जियां भी इसमें डालकर फ्राई करें। सभी चीजों को अच्छे से फ्राई करने से बाद इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर समेत सभी मसाले डालकर भून लें। इसी बीच इसमें स्वाद के हिसाब से नमक डालें। इस मिश्रण को अच्छे से भुन जाने पर इसमें से आधे मिश्रण एक कटोरे में डालकर अलग कर लें।

 

More From Author

President की आपत्ति पर बदला जा सकता है SC का फैसला? क्या कहता है अनुच्छेद 143

मोहन भागवत ने कहा कि विश्व को धर्म सिखाना भारत का कर्तव्य, धर्म के माध्यम से ही मानवता की उन्नति संभव : मोहन भागवत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.