कर्मचारी चयन मंडल को भेजा प्रस्ताव, इस साल पुलिस मुख्यालय में लिपिकीय संवर्ग में होगी भर्ती

भोपाल
पुलिस मुख्यालय में लिपिकीय संवर्ग में सात वर्ष बाद 400 पदों पर भर्ती होने जा रही है। अभी इन रिक्त पदों पर जिला पुलिस बल के जनरल ड्यूटी वाले पुलिसकर्मियों को पदस्थ कर काम लिया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए कर्मचारी चयन मंडल को प्रस्ताव भेजा गया है।

इसके पहले वर्ष 2018 में इन पदों पर नियुक्तियां की गई थीं। कर्मचारी चयन मंडल इसी वर्ष इन पदों पर नियुक्तियां करेगा। इसका बड़ा लाभ यह होगा कि लिपिकीय कार्यों के लिए दक्ष कर्मचारी मिल सकेंगे।

इन्हें कंप्यूटर का ज्ञान भी रहेगा। इनकी पदस्थापना होने के बाद जिला पुलिस बल के जिन पुलिसकर्मियों को पुलिस मुख्यालय में लगाया गया है, उन्हें वापस जिलों में भेज दिया जाएगा, जिससे जिलों में पुलिस बल की कमी पूरी की जा सकेगी।

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय की हर शाखा में आवश्यकता के अनुसार इन्हें पदस्थ किया जाएगा। प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे वह अपना काम पूरी दक्षता के साथ कर सकें। बता दें कि इस संवर्ग में आरक्षक पद से भर्ती होने के बाद जिला पुलिस बल की तरह पदोन्नति दी जाती है।

More From Author

जनसंख्या के मामले में भारत, चीन जैसे देश टॉप पर हैं, जाने किस देश में सबसे ज्यादा बच्चे पैदा होते हैं? : रिपोर्ट

मध्यप्रदेश में गरज चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी, अगले हफ्ते दिखेगा लू का असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.