यशवंत सिन्हा ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पैदा हुई स्थिति का फायदा उठाने का आरोप भाजपा पर लगाया

नई दिल्ली
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पैदा हुई स्थिति का फायदा उठाने का आरोप भाजपा पर लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार का चुनाव आ रहा है। पुलवामा हुआ तो चुनाव आ रहा था। पुरी में अटैक में हुआ तो उसके बाद सर्जिकल स्ट्राइक हुआ और पूरी तरह फायदा उठाया गया। पुलवामा अटैक के नाम पर पीएम मोदी ने वोट मांगा था। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पुलवामा के शहीदों के नाम पर वोट करें। इसलिए जो कुछ हुआ है, उसको लेकर मैं मानता हूं कि बिहार चुनाव को लेकर किया जा रहा है। अब तिरंगा यात्रा आदि निकालकर भाजपा खुद क्रेडिट लेना चाहती है।

राष्ट्रपति का चुनाव लड़ चुके यशवंत सिन्हा ने कपिल सिब्बल के साथ पॉडकास्ट में कहा कि भाजपा के लोग अब यह कहना शुरू कर चुके हैं कि नरेंद्र मोदी ने कमाल कर दिया है। वहीं कपिल सिब्बल ने कहा कि आखिर यह क्यों नहीं पूछा जा रहा है कि 26 नागरिकों की हत्या का जिम्मेदार कौन है। इस पर यशवंत सिन्हा ने कहा कि पुलवामा का खुलासा आज तक नहीं हुआ। इसी तरह पहलगाम आतंकी हमले का भी खुलासा कभी नहीं होगा। यशवंत सिन्हा ने कहा कि आखिर पहलगाम में एक भी सिपाही सुरक्षा के लिए क्यों नहीं था। वे लोग भाग गए और उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। आखिर वे कहां चले गए। उन्हें जमीन खा गई या फिर आसमान।

कपिल सिब्बल ने कहा कि भारत सरकार का कहना है कि पाकिस्तान के साथ पीओके और आतंकवाद पर ही बात हो सकती है। इस तरह रहा तो फिर पाकिस्तान के साथ बात नहीं हो सकेगी। कपिल सिब्बल के इसी सवाल के जवाब में यशवंत सिन्हा ने यह टिप्पणी की और सोशल मीडिया पर उनका बयान ट्रेंड हो रहा है। कई यूजर्स ने यशवंत सिन्हा के बयान की निंदा की है।

सीजफायर के फैसले पर भी यशवंत सिन्हा का सवाल
सीजफायर के फैसले पर भी यशवंत सिन्हा ने भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कहा जा रहा है कि डीजीएमओ से पाक के उनके समकक्ष ने बात की थी। इस दौरान पाकिस्तान ने सीजफायर की गुहार लगाई थी। लेकिन ऐलान डोनाल्ड ट्रंप की ओर से क्यों हुआ। आखिर ट्रंप के बयान से पहले भारत ने कुछ क्यों नहीं कहा। अब तक इस मामले में नरेंद्र मोदी खामोश हैं।

More From Author

राजस्थान पुलिस ने अनुराधा को भोपाल में गिरफ्तार किया, 7 महीनों में 25 पुरुषों से शादी की

आतंकी पालने वाले पाक ने स्कूल बस अटैक में उलटे भारत पर लगा दिया आरोप, 5 की मौत, पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.