IPL 2025 में जबरदस्त शुरुआत के बाद ऐसा करने वाली पहली टीम बनी, दिल्ली कैपिटल्स की बदकिस्मती देखिए

नई दिल्ली
मुंबई इंडियंस के खिलाफ बुधवार को 59 रन की हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आईपीएल इतिहास में आज तक जो नहीं हुआ था, दिल्ली कैपिटल्स की बदकिस्मती ने उससे करवा दिया। वह पहली ऐसी टीम बन गई है जो शुरुआती 4 मुकाबलों में जीत के बावजूद प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। बुधवार को मुंबई बनाम दिल्ली का मैच एक तरह का वर्चुअल क्वार्टर फाइनल था। इसमें MI ने जीत हासिल कर प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया और दिल्ली कैपिटल्स की अगले चरण से छुट्टी हो गई।

बुधवार को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला था। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली को यह मैच हर हाल में जीतना था। बीमार अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी में फाफ डु प्लेसिस ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान की। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के नाबाद 73 और नमन धीर के सिर्फ 8 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 19वें ओवर में 121 रन पर आउट हो गई। इस अहम मुकाबले में 59 रन की करारी हार के बाद वह प्लेऑफ से बाहर हो गई और मुंबई इंडियंस ने 16 अंक के साथ टॉप 4 का टिकट कटा लिया। गुजरात टाइटंस, आरसीबी और पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी थीं।
पहले मैच में जीत के अक्षर पटेल ने कहा था- मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 की शुरुआत 24 मार्च को लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ मैच से की थी। उस मैच में 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने 1 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी। जीत के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा था कि मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा। अब आदत बना लो।

आगे कुछ-कुछ हुआ भी ऐसा। दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत के 4 मुकाबलों में अजेय रही। पहले एलएसजी को 1 विकेट से धोया और फिर सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से शिकस्त दी। उसके बाद अपने तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और चौथे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को धूल चटाई। तब टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही थी।

शुरुआत के 4 मैच जीतकर पॉइंट टेबल में टॉप पर थी दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स को 13 अप्रैल को अपने पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा लेकिन छठे मैच में उसने सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। हालांकि, उसके बाद दिल्ली की लय बिगड़ गई और आखिरकार उसे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना पड़ा। वह आईपीएल इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है जो शुरुआती 4 मुकाबलों में जीत के बाद भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई।

दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2025 में अब सिर्फ एक मैच बचा है। 24 मई को वह अपने आखिरी मुकाबले में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। दिल्ली कैपिटल्स अब तक 13 मैच में 6 में जीत हासिल की है और 6 में ही उसे हार का सामना करना पड़ा। एक मैच अनिर्णित रहा। 13 अंक के साथ वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है।

 

More From Author

हार्दिक पांड्या ने अपने गेंदबाजों और बल्लेबाजों की तारीफ की, बुमराह, सैंटनर का टीम में होना बन जाता है आसान

शिल्पा शिरोडकर ने दी राहत की खबर, कोरोना को हराकर बोलीं– “अब अच्छा महसूस कर रही हूं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.