सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक नक्सली ढेर

बीजापुर, सुकमा

छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर तुमरेल क्षेत्र में 21 मई बुधवार को नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिलने पर पुलिस और सुरक्षाबल (डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा) ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें 27 नक्सली मारे गए। वहीं, दूसरे दिन 22 मई की सुबह से नक्सलियों के साथ रुक-रुक कर मुठभेड़ चल रही है।

सुरक्षाबलों ने एक नक्सली का शव बरामद किया है और चार-पांच नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। दो जवान भी घायल हुए हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। क्षेत्र में सर्चिंग जारी है और वार रूम से अधिकारी नजर रखे हुए हैं। पूरी जानकारी अभियान खत्म होने के बाद दी जाएगी।

नक्सलियों के गढ़ बस्तर संभाग को नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए छत्तीसगढ़ में जवानों का अभियान जारी है। लगातार नक्सलियों का एनकाउंटर हो रहा है। इससे नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं। नक्सल मोर्चे पर फोर्स को एक के बाद एक बड़ी कामयाबी मिल रही है। जवानों ने 21 मई  को डेढ़ करोड़ रुपये के देश के सबसे बड़े इनामी खूंखार नक्सली बसवराजू समेत 27 नक्सलियों को मार गिराया। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच देश का यह सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन था। वहीं भारी संख्या में हथियार बरामद हुए।मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हुए थे।

More From Author

तहसीलदार का बड़ा कारनामा, ‘भिंड’ का बना दिया डेथ सर्टिफिकेट, तगड़ा ऐक्शन

मध्यप्रदेश में बदलता मौसम, बारिश और आंधी का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल में लू की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.