पंजाब किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स IPL 2025 का 66वां मैच आज, पिच का कैसा रहेगा मिजाज और किसे मिलेगा फायदा?

नई दिल्ली
पंजाब किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स IPL 2025 का 66वां मैच आज यानी शनिवार, 24 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। पंजाब वर्सेस दिल्ली मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -श्रेयस अय्यर और फाफ डु प्लेसी- आधा घंटा पहले उतरेंगे। अक्षर पटेल का इस मैच के लिए भी फिट होने की उम्मीद काफी कम है, ऐसे में डु प्लेसी ही टीम की कमान संभालते हुए नजर आ सकते हैं। पंजाब किंग्स के लिए टॉप-2 में बने रहने के लिए यह मैच अहम है। अगर PBKS आज DC को हराने में कामयाब रहती है तो श्रेयस अय्यर की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 भी बन सकती है। आईए एक नजर डालते हैं PBKS वर्सेस DC पिच रिपोर्ट पर-

PBKS वर्सेस DC पिच रिपोर्ट
भारत में इन दिनों अधिकतर मैदानों की तरह सवाई मानसिंह स्टेडियम भी बल्लेबाजों के लिए मददगार है। पंजाब वर्सेस दिल्ली मैच में हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। पहले गेंदबाजी करना आदर्श होगा क्योंकि दूसरी पारी में ओस की भूमिका हो सकती है। 190 रन से अधिक का कोई भी स्कोर अच्छा माना जा सकता है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को कुछ लाभ मिल सकता है।

सवाई मानसिंह स्टेडियम IPL रिकॉर्ड और आंकड़े
मैच- 62
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 23 (37.10%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 39 (62.90%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 34 (54.84%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 28 (45.16%)
हाईएस्ट स्कोर- 219/5
लोएस्ट स्कोर- 59
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 199/7
प्रति विकेट औसत रन- 29.30
प्रति ओवर औसत रन- 8.28
पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 164.58

DC बनाम PBKS हेड टू हेड
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स में हमेशा से ही कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों के बीच अभी तक खेले गए 34 मैचों में से 17 जीतकर पंजाब ने मामूली बढ़त बनाई हुई है, वहीं दिल्ली को इस दौरान 16 जीत मिली है।

 

More From Author

विकास रोडमैप के साथ मुख्यमंत्री साय पहुंचे नीति आयोग की बैठक में शामिल होने

एसएसबी ने पुलिस को सौंप भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा संदिग्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.