आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली इस समय ऑरेंज कैप की रेस में छठे स्थान पर

नई दिल्ली
IPL 2025 Orange Cap की रेस में विराट कोहली बरकरार हैं। हालांकि, इस समय वह टॉप 5 से बाहर हैं, लेकिन टॉप 5 में एंट्री करने से महज 12 रन दूर हैं। इसके अलावा वे ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकलने से दूर हैं, लेकिन ज्यादा दूर नहीं है। वे एक या दो मैचों में इस फासले को तय कर सकते हैं। ऐसे में जानिए कि इस समय विराट कोहली किस पोजिशन पर हैं और कौन-कौन ऑरेंज कैप की रेस में उनसे आगे है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली इस समय ऑरेंज कैप की रेस में छठे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 12 पारियों में 548 रन बनाए हैं, जबकि टॉप 5 में शामिल 4 खिलाड़ियों ने 14-14 पारियां खेली हैं। विराट कोहली इस समय टॉप 5 में एंट्री करने से महज 12 रन दूर हैं। यशस्वी जायसवाल 559 रनों के साथ पांचवें नंबर पर हैं। अगर विराट 12 रन बना लेंगे तो उनको पीछे छोड़ देंगे और नंबर 5 पर पहुंच जाएंगे।

वहीं, लिस्ट में चौथे नंबर पर 560 रनों के साथ मिचेल मार्श हैं। उनका अभी एक मैच बाकी है। अगर एलएसजी वर्सेस आरसीबी मैच में मार्श जितने भी रन बनाएं। उससे 14 रन ज्यादा विराट ने बनाए तो उनको पीछे छोड़ देंगे। असली लड़ाई ऑरेंज कैप के लिए साई सुदर्शन, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव के बीच है। सभी का कम से कम एक-एक मैच अभी बाकी है। सुदर्शन के 679, गिल के 649 और सूर्या के 640 रन हैं।

विराट कोहली को अगर इन तीन खिलाड़ियों को ऑरेंज कैप के लिए टक्कर देनी है तो आखिरी लीग मैच में लखनऊ के खिलाफ कम से कम शतक जड़ना होगा। अगर वे 93 रन बना लेंगे तो सूर्या को पीछे छोड़कर नंबर तीन की कुर्सी हासिल कर लेंगे। अगर 102 रन बनाएंगे तो शुभमन गिल को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे और 132 रन बना लेंगे तो साई सुदर्शन को पीछे छोड़ देंगे। हालांकि, मिचेल मार्श कितना स्कोर करेंगे, ये भी देखने वाली बात होगी।

679 रन – साई सुदर्शन
649 रन – शुभमन गिल
640 रन – सूर्यकुमार यादव
560 रन – मिचेल मार्श
559 रन – यशस्वी जायसवाल
548 रन – विराट कोहली

 

More From Author

लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच जंग आज, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

जून के अंत तक चलती रहेगी रीवा से चर्लपल्ली (सिकन्दरबाद) के मध्य समर स्पेशल ट्रेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/51

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.