कटनी रेलखंड के झलवारा में 1 से 9 जून तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, इस दौरान 18 ट्रेनें रद्द रहेंगी

भोपाल

अगर आने वाले दिनों में आप सफर करने जा रहे है तो ये खबर आपके काम की है। यात्रियों को जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे मेंटनेंस के चलते एक जून से भोपाल मंडल की 18 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसका असर समर सीजन बाद वापस लौटने वाली भीड़ पर पड़ेगा और कंफर्म सीट के मारामारी होगी।

 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के झलवारा स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट संबंधी कार्य के तहत नॉन इंटरलॉकिंग किया जाएगा। यह कार्य सिंगरौली दिशा की टाई-लाइन की कनेक्टिविटी के कमीशनिंग के लिए किया जा रहा है। इस कारण रेलवे ने 1 से 9 जून तक कुल 18 ट्रेनों को रद्द किया है।

कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें
18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 1 से 7 जून तक और 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 3 से 9 जून तक नहीं चलेगी।

11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस 2 से 7 जून तक और 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस 3 से 8 जून तक निरस्त रहेगी।
11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस 2, 4, 6 जून और 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस 3, 5, 7 जून को नहीं चलेगी।

12535 लखनऊ-रायपुर एक्सप्रेस 2, 5 जून और 12536 रायपुर-लखनऊ एक्सप्रेस 3 और 6 जून को निरस्त रहेगी।
22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 3, 6 जून और 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस 4, 7 जून को नहीं चलेगी।

18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस 1 जून और 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस 2 जून को निरस्त रहेगी।

18205 दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस 5 जून और 18206 नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 7 जून को नहीं चलेगी।
51755 चिरमिरी-अनुपपुर पैसेंजर और 51756 अनुपपुर-चिरमिरी पैसेंजर 3, 5, 7 जून को निरस्त रहेगी।

61601 कटनी-चिरमिरी पैसेंजर 2, 7 जून और 61602 चिरमिरी-कटनी पैसेंजर 3, 8 जून को नहीं चलेगी।

चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी। 01417 और 01418 के रूप में यह ट्रेन दो-दो ट्रिप में चलेगी। 01417 पुणे-दानापुर विशेष ट्रेन 28 मई बुधवार और 1 जून रविवार को पुणे स्टेशन से रात 7:55 बजे रवाना होगी। अगले दिन दोपहर 12:05 बजे इटारसी पहुंचेगी।

वहीं तीसरे दिन सुबह 7:30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। 01418 दानापुर–पुणे विशेष ट्रेन 30 मई शुक्रवार और 3 जून मंगलवार को सुबह 8:30 बजे दानापुर से चलेगी। अगले दिन रात 1:50 बजे इटारसी पहुंचेगी। फिर शाम 5:35 बजे पुणे पहुंचेगी।

More From Author

बिहार STF की गाड़ी रतलाम में पलटी, हादसे में दो जवान की मौत, चार की हालत गंभीर

कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में सतर्कता बढ़ गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.