इमरान हाशमी ने फिल्म OG की शूटिंग से लिया ब्रेक, हुए डेंगू के शिकार

मुंबई

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी को लेकर एक बूरी खबर सामने आ रही है. खबर है कि एक्टर ने अपकमिंग साउथ फिल्म ओजी (OG) की शूटिंग से ब्रेक ले लिया है. दरअसल उनकी तबियत खराब हो गई है. देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच इमरान हाशमी  को डेंगू हो गया है.

इमरान हाशमी को हुआ डेंगू
इमरान हाशमी जल्द ही फिल्म ओजी में आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण  के साथ नजर आने वाले हैं. मुंबई के गोरेगांव में आरे कॉलोनी में शूटिंग के दौरान अचानक इमरान हाशमी की तबीयत बिगड़ गई. उन्होंने अस्थायी तौर पर फिल्म की शूटिंग से ब्रेक ले लिया है.

बता दें कि इमरान हाशमी  को डेंगू होने के बाद अब वो घर पर आराम कर रहे हैं. फिल्म के प्रोडक्शन के एक सूत्र ने बताया कि एक्टर ठीक हो रहे हैं और जल्द ही फिल्म की शूटिंग जल्द ही दोबारा से शुरू कर सकते हैं. लेकिन फिलहाल एक्टर ने अपने हेल्थ को लेकर कोई जानकारी फैंस के साथ शेयर नहीं किया है.

साउथ फिल्म ओजी से इमरान हाशमी तेलुगु इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. ये फिल्म 25 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी.

More From Author

प्रशासन मोहसिन के घर पर बुलडोजर चलने की तैयारी में, चस्पा किया नोटिस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 4 जून को उमरिया जिले के दौरे पर रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.