जो रूट से ICC टेस्ट रैंकिंग में छिन सकती है बादशाहत, इंग्लैंड वर्सेस जिम्बाब्वे टेस्ट के बाद ICC ने ताजा रैंकिंग जारी

नई दिल्ली
इंग्लैंड वर्सेस जिम्बाब्वे एकमात्र टेस्ट के बाद ICC ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। बल्लेबाजों की मौजूदा रैंकिंग में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट पहले पायदान पर बने हुए हैं, मगर उनके लिए खतरा उन्हीं की टीम के साथी खिलाड़ी बन रहे हैं। रूट ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट में मात्र 34 रन बनाए थे, वहीं हैरी ब्रूक ने 58 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। ब्रूक अब रूट से नंबर-1 का ताज छीनने के और नजदीक पहुंच गए हैं। दोनों इंग्लिश खिलाड़ियों के बीच अब मात्र 15 रेटिंग का ही अंतर रह गया है।
 
जो रूट 888 रेटिंग अंक के साथ पहले पायदान पर हैं, वहीं उनके ठीक पीछे हैरी ब्रुक 873 रेटिंग अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बात टॉप-5 की करें तो जो रूट और हैरी ब्रूक के अलावा लिस्ट में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (867), भारत के यशस्वी जायसवाल (847) और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (823) हैं। यशस्वी जायसवाल के अलावा टॉप-10 में दूसरे भारतीय ऋषभ पंत हैं। बात जिम्बाब्वे के खिलाफ इंग्लैंड की पारी और 45 रनों की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले शतकवीर बेन डकेट, जैक क्रॉली और उप-कप्तान ओली पॉप की करें तो इन तीनों ने टेस्ट रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है। डकेट दो पायदान ऊपर चढ़कर 13वें, पोप छह पायदान ऊपर 22वें और क्रॉले आठ पायदान चढ़कर 33वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

भारत को अगले महीने 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है, इस सीरीज के बाद टेस्ट रैंकिंग में काफी उठापटक देखने को मिल सकता है। इस दौरान जायसवाल के पास भी नंबर-1 की दावेदारी ठोकने का मौका रहेगा। इसी सीरीज के जरिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चक्र की भी शुरुआत होगी। बता दें, तीसरे चक्रम में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम फाइनल में पहुंचने में सफल रही है। WTC 2023-25 का खिताबी मुकाबला 11 जून से क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना है।

 

More From Author

शिलांग से लापता हुए इंदौर के पति-पत्नी, 6 दिन बाद भी नहीं कोई सुराग, तैनात किए ड्रोन और स्निफर डॉग

RBSE ने उत्तरपुस्तिकाओं की रीव्यू और स्कैन कॉपी पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.