कोयले से भरे ट्रक में आगजनी, धू-धूकर जला वाहन

कोरबा

एसईसीएल गेवरा खदान में फिर एक हादसा हो गया। कोयले से भरे ट्रक में आगजनी की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते कोयले से भरा ट्रक धू धूकर जलता रहा।

बताया जा रहा है कि गेवरा खदान से कोयला लेकर जा रहे कोयले से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह घटना उस वक्त हुई जब ट्रक कोयला सैंपल चेकिंग के दौरान खड़े लाइन पर खड़ा हुआ था।  देर रात अचानक से ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते कोयला लोड ट्रक जलने लगा।

बताया जा रहा है कि आसपास कोयले से भरे ट्रक खड़े हुई थे। आग अन्य ट्रकों में भी फैल सकती थी। समय रहते ट्रकों को वहां से हटाया गया। वहीं इसकी सूचना तत्काल दमकल वाहन को दी गई। एसईसीसल की विभागीय दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग पर किसी तरह काबू पाया। लेकिन दमकल वाहन के आने से पहले वाहन का कोयला और काफी हिस्सा जल चुका था।

More From Author

चार दिवसीय न्याय पदयात्रा के समापन पर दीपक बैज बोले- बीजेपी ने छत्तीसगढ़ को बना दिया कॉरपोरेट घरानों का चारागाह

सपने में कुछ ऐसी चीजें दिखाई दे तो समझ लेने कालसर्प दोष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.