कटघोरा वन मंडल में दंतैल हाथी ने युवक को कुचलकर मौत के घाट उतारा

कोरबा

कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में ग्राम बनिया में गुरुवार शाम 8 बजे एक युवक तीजराम पर हमला कर दिया। दंतैल हाथी ने उसे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक 22 वर्षीय तीजराम गांव से लगे नर्सरी जंगल मे शौच करने गया हुआ था। जब काफी समय बाद भी वह घर वापस नहीं आया तो उसकी तलाश की गई, ग्रामीणों ने मौके पर जा कर देखा तो तीज राम मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।

वहीं, वन विभाग ने घटना की पुष्टि की है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिवार को वन विभाग द्वारा सहायता प्रदान की जा सकती है। इस घटना के बाद तत्काल वन विभाग टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए हाथी का रेस्कयू किया गया। हाथी को किसी तरह रेस्क्यू कर जंगल की ओर खदेड़ा गया। इस घटना के बाद ग्रमीणों में दहशत का माहौल देखने को मिला और ग्रामीण रात जागकर गुजारी। हाथी आसपास जंगल में गांव के आसपास विचरण करता रहा, जिसपर वन विभाग की टीम नजर बनाए हुए थी।

वन विभाग की टीम आसपास गांव में मुनादी करा रही है कि ग्रामीण आसपास जंगल में ना जाए। हाथी के पास जाने की कोशिश ना करें और ना ही हाथी के साथ छेड़छाड़ करें, नहीं तो हाथी कभी भी उग्र हो सकता है।

More From Author

बस्तर के नारायणपाल में लगाई चौपाल, जानी योजनाओं की जमीनी हकीकत

रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता में उत्तर प्रदेश निभा रहा बड़ी भूमिका, निवेश का सुरक्षित माहौल बना : पीएम मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.