IPS अधिकारियों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, पदस्थापना आदेश जारी

भोपाल

अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार और डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार का शुक्रवार को शासकीय सेवा में अंतिम कार्य दिवस है। इसी तरह दतिया कलेक्टर संदीप कुमार मॉकिन भी आज से रिटायर हो गए हैं। इन अफसरों को 31 मई को रिटायर होना है, लेकिन 31 मई को शनिवार का अवकाश होने के चलते ये आज से ही सेवानिवृत्त होंगे। होमगार्ड डीजी अरविंद कुमार के रिटायर होने के बाद गृह विभाग ने उनके स्थान पर प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को नया होमगार्ड डीजी पदस्थ किया है। उधर, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नए एसीएस के नाम को लेकर अभी आदेश जारी किया जाना बाकी है। माना जा रहा है कि ऐसे में अपर मुख्य सचिव के रिक्त पद पर एक दो दिनों में मनीष रस्तोगी की पदस्थापना की जा सकती है। आईएएस पदक्रम सूची में प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी से सीनियरिटी क्रम में हरिरंजन राव का नाम है, लेकिन राव दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं और उनके फिलहाल एमपी वापसी की सूचना भी नहीं है।

इसलिए राव को काल्पनिक पदोन्नति देते हुए सामान्य प्रशासन विभाग रस्तोगी को अपर मुख्य सचिव पद पर प्रमोट करने का आदेश जारी कर सकता है। दूसरी ओर दतिया कलेक्टर संदीप कुमार मॉकिन का रिटायरमेंट भी 31 मई को है। इसलिए एक दो दिन में दतिया में नए कलेक्टर की पदस्थापना की जाएगी। आईपीएस अफसरों की नई पदस्थापना होमगार्ड डीजी अरविंद कुमार के सेवानिवृत्त हाने पर इसपद पर स्पेशल डीजी की पदस्थापना की गई है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को स्पेशल डीजी महिला सुरक्षा पुलिस मुख्यालय सेल से अब डीजी होमगार्ड नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान एडीजी एसआईएसएफ पीएचक्यू और पुलिस कल्याण का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अनिल कुमार को एडीजी महिला सुरक्षा पुलिस मुख्यालय और पुलिस कल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार और डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार का शुक्रवार को शासकीय सेवा में अंतिम कार्य दिवस है। इसी तरह दतिया कलेक्टर संदीप कुमार मॉकिन भी आज से रिटायर हो गए हैं। इन अफसरों को 31 मई को रिटायर होना है

होमगार्ड डीजी अरविंद कुमार के रिटायर होने के बाद गृह विभाग ने उनके स्थान पर प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को नया होमगार्ड डीजी पदस्थ किया है। उधर, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नए एसीएस के नाम को लेकर अभी आदेश जारी किया जाना बाकी है।

मनीष रस्तोगी को किया जा सकता है प्रमोट 1989 बैच के आईएएस अफसर अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार आज हो गए हैं। ऐसे में अपर मुख्य सचिव के रिक्त पद पर एक दो दिनों में मनीष रस्तोगी की पदस्थापना की जा सकती है।

आईएएस पदक्रम सूची में प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी से सीनियरिटी क्रम में हरिरंजन राव का नाम है लेकिन राव दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं और उनके फिलहाल एमपी वापसी की सूचना भी नहीं है। इसलिए राव को काल्पनिक पदोन्नति देते हुए सामान्य प्रशासन विभाग रस्तोगी को अपर मुख्य सचिव पद पर प्रमोट करने का आदेश जारी कर सकता है।

दूसरी ओर दतिया कलेक्टर संदीप कुमार मॉकिन का रिटायरमेंट भी 31 मई को है। इसलिए एक दो दिन में दतिया में नए कलेक्टर की पदस्थापना की जाएगी। दतिया के लिए 31 मई का दिन महत्वपूर्ण है। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को दतिया के एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण भोपाल से करने वाले हैं। इसलिए दतिया कलेक्टर के पद पर नए अधिकारी की पदस्थापना होने तक मॉकिन 31 मई की शाम तक काम कर सकते हैं।

IPS अनिल कुमार ADGP महिला सुरक्षा बने

शासन ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसआईएसएफ पुलिस मुख्यालय भोपाल, अतिरिक्त प्रभार-कल्याण, पुलिस मुख्यालय, भोपाल आईपीएस अनिल कुमार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, महिला सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया है, अनिल कुमार पर अतिरिक्त प्रभार कल्याण, पुलिस मुख्यालय, भोपाल यथावत रहेगा।

चंचल शेखर को एसआईएसएफ का प्रभार भी

गृह विभाग ने इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विसबल, पुलिस मुख्यालय, भोपाल  IPS चंचल शेखर को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसआईएसएफ पुलिस मुख्यालय, भोपाल के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

पहली बार होमगार्ड डीजी की कमान महिला अफसर को होमगार्ड डीजी अरविंद कुमार 1988 बैच के अधिकारी हैं और आज शासकीय सेवा से रिटायर हो गए। होमगार्ड डीजी कैडर का पद है, इसलिए इस पद पर स्पेशल डीजी की पदस्थापना की गई है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को स्पेशल डीजी महिला सुरक्षा पुलिस मुख्यालय सेल से अब डीजी होमगार्ड नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान एडीजी एसआईएसएफ पीएचक्यू और पुलिस कल्याण का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अनिल कुमार को एडीजी महिला सुरक्षा पुलिस मुख्यालय और पुलिस कल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

गौरतलब है, होमगार्ड डीजी के लिए प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के साथ योगेश मुदगल और जी अखेतो सेमा के नाम भी चर्चा में थे। सेमा पहले होमगार्ड में रह चुके हैं और मुद्गल का रिटायरमेंट अगस्त में है। इसलिए प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को डीजी होमगार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उधर, अरविंद कुमार के रिटायर होने पर एडीजी डीसी सागर स्पेशल डीजी पद पर प्रमोट होंगे। वे एक माह के लिए इस पद पदस्थ होंगे और जून में रिटायर हो जाएंगे

More From Author

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तोंगपाल में 16 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

गंगा दशहरा पर ब्रह्म मुहूर्त में करें स्नान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.