आज घर पर बनाएं गार्लिक पराठा

क्या आप भी रोज-रोज एक ही तरह का खाना खाकर बोर हो गए हैं? अगर हां, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी लाजवाब रेसिपी जो किसी भी बोरिंग डिश को बना देगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं चिली गार्लिक पराठे की, जो सिर्फ खाने में ही लाजवाब नहीं है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। आइए बिना देरी के जान लीजिए इस स्वादिष्ट चिली गार्लिक पराठे की आसान रेसिपी।

सामग्री :

    गेहूं का आटा: 2 कप
    नमक: स्वादानुसार
    पानी: जरूरत के मुताबिक
    लहसुन की कलियां: 8-10
    हरी मिर्च: 2-3
    लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
    जीरा पाउडर: 1/2 चम्मच
    धनिया पाउडर: 1/2 चम्मच
    अमचूर पाउडर: 1/2 चम्मच
    बारीक कटा हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच
    नमक: स्वादानुसार
    तेल या घी: जरूरत के मुताबिक

विधि :

    सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा और नमक मिलाकर नरम आटा गूथ लें। इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि आटा सेट हो जाए।
    एक कटोरी में बारीक कटा लहसुन, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया, नमक और 2 बड़े चम्मच तेल या घी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
    अब आटे की एक लोई लें और उसे थोड़ा सा बेल लें। फिर इसके बीच में तैयार की हुई स्टफिंग डालें।
    लोई को चारों तरफ से उठाकर बंद कर दें, जैसे हम आलू पराठा बनाते हैं। ध्यान रहे कि स्टफिंग बाहर न निकले।
    अब इसे हल्के हाथों से गोल या अपनी पसंद के आकार में बेल लें। बहुत ज्यादा पतला न करें।
    एक तवा गरम करें और उस पर बेला हुआ पराठा डालें। मीडियम आंच पर एक तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेकें।
    अब पराठे को पलट दें और दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक सेकें। दोनों तरफ तेल या घी लगाकर कुरकुरा होने तक सेक लें।
    बस फिर अब गरमागरम चिली गार्लिक पराठे को दही, अचार, चटनी या अपनी किसी भी पसंदीदा सब्जी के साथ परोसें।

 

More From Author

ट्रंप ने राष्ट्रपति की कमान फिर से संभाली है तब से दुनिया भर के बाजारों को हिला देने वाले सुर कब-कब बदले?

तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी बोले- राहुल गांधी PM होते तो हम अब तक PoK पर कब्जा कर चुके होते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.