हरियाणा में गुमशुदा हुई नाबालिग किशोरी को सिख समाज ने फोटो के आधार पर मॉल में पकड़ा

 भोपाल

हरियाणा में गुमशुदा हुई नाबालिग किशोरी को सिख समाज के लोगों ने भोपाल में पाया है। नाबालिग को उत्तराखंड में ढाबे पर काम करने वाला मुस्लिम युवक ने बहला-फुसलाकर घर से भगाया था और उसे भोपाल (Bhopal) ले आया था। किशोरी के परिवार ने उसकी गुमशुदगी के बाद सिख समाज के तमाम व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर फोटो साझा की थी। जिसकी मदद से उसे भोपाल में खोजा गया है।

बता दें कि सिख समाज के लोगों ने भोपाल में किशोरी को मिनाल मॉल में घूमते देखा तो रोक लिया। उसके साथ मुस्लिम युवक भी मौजूद था। समाज के लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं भोपाल पुलिस की सूचना पर हरियाणा के यमुनानगर में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपित मुस्लिम युवक पर अपहरण का केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, उत्तराखंड के चमोली का रहने वाला 23 वर्षीय साबिर अली देहरादून में ढाबे पर काम करता है। पांच महीने पहले इंटरनेट पर उसने हरियाणा के यमुनानगर में रहने वाली सिख किशोरी से दोस्ती की थी। किशोरी के पिता बैंक में कार्यरत हैं। साबिर किशोरी को बहला-फुसलाकर 25 मई को घर से भगा लाया था। वह उसे लेकर पहले देहरादून पहुंचा, फिर दिल्ली और तीन दिन पहले भोपाल आया था।

किसी को शक न हो इसीलिए युवक अलग होटल में रुका था और किशोरी को दूसरी होटल में रुकवाया। गुरुवार दोपहर को साबिर मिनाल मॉल के रेस्टोरेंट में काम की बात करने गया था, इस बीच किशोरी मॉल में घूम रही थी। सिख समाज के व्यक्ति ने किशोरी को देखा तो पहचान गया। उसने फोन के जरिए उसके स्वजनों और समाज के लोगों को सूचना दी और फिर युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

More From Author

दिग्गज गीतकार-लेखक एचएस वेकंटेशमूर्ति का निधन

IPL सनसनी वैभव सूर्यवंशी से पटना एयरपोर्ट पर मिले नरेंद्र मोदी, उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.