नगर निगम एक सराहनीय पहल की शुरूआत करने जा रहा, अब मृत जानवरों को गाड़ने की बजाय शव दाह करेंगे

इंदौर
नगर निगम एक सराहनीय पहल की शुरूआत करने जा रहा है। शहर में अब मृत जानवरों को जमीन में गाड़ा नहीं जाएगा बल्कि उनका विधिवत अंतिम संस्कार किया जाएगा। नगर निगम ने इस काम के लिए एजेंसी भी तय कर दी है। माइक्रोटेक नामक यह कंपनी जानवरों के अंतिम संस्कार प्लांट का निर्माण कर पांच वर्ष तक उसका संचालन और रखरखाव करेगी। नगर निगम योजना के तहत देवगुराडिया ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कंपनी को जमीन और शेड उपलब्ध कराएगा। इस पर करीब तीन करोड़ रुपया खर्चा आएगा।
 
कई कंपनियों से मांगे थे प्रस्ताव
अब तक शहर में मृत जानवरों को गड्ढा खोदकर जमीन में गाढा जाता है। इससे न सिर्फ बदबू फैलती है बल्कि भू-जल भी प्रदूषित होता है। पिछले नगर निगम परिषद सम्मेलन में मृत जानवरों का अंतिम संस्कार निजी एजेंसियों से कराए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई थी। इसके बाद निगम ने निजी कंपनियों से प्रस्ताव मांगे थे। कई कंपनियों ने इस काम के लिए आगे आई।

निगम के वाहन पहुंचाएंगे जानवरों के शव
वर्तमान में नगर निगम शहरभर से मृत जानवरों के शव देवगुराडिया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचाता है। नई व्यवस्था के बाद भी नगर निगम ही शव उठवाएगा। फर्क सिर्फ इतना आएगा कि जानवरों के शव जमीन में गाड़ने के बजाय अब उसे एनिमल इंसीनरेटर के माध्यम से जलाया जाएगा। वर्तमान में यह व्यवस्था लावारिस पशुओं के लिए लागू की जाएगी, लेकिन भविष्य में इसे पालतू जानवरों के लिए भी लागू कर दिया जाएगा। पालतू जानवर के अंतिम संस्कार के लिए जानवर के स्वामी को निर्धारित शुल्क देना होगा।

प्रदूषण में आएगी कमी
फिलहाल जानवरों को जमीन में गाड़ने से आसपास के क्षेत्र में कई दिनों तक बदबू आती रहती है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद इससे निजात मिलेगी। इंसीनरेटर में अत्याधिक तापमान पर जानवरों के शव को जलाया जाएगा। इससे निकलने वाले धुएं तो अत्याधुनिक तकनीक से ठंडा करने के बाद इसमें से हानिकारक कणों को फिल्टर के माध्यम से अलग किया जाएगा। इसके बाद धुएं को हवा में छोड़ा जाएगा।

जल्द ही शुरू हो जाएगा काम
नगर निगम के अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जानवरों के शव के अंतिम संस्कार के लिए एजेंसी तय कर दी गई है। जल्द ही काम भी शुरू हो जाएगा। यह प्लांट देवगुराडिया ट्रेंचिंग ग्राउंड पर लगाया जा रहा है।

More From Author

9 करोड़ ग्राहकों को सुविधाजनक सेवाएँ मुहैया कराने, EPFO 3.0 नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

लाड़ली लक्ष्मी योजना सर्टिफिकेट से रुका बाल विवाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.