सहारनपुर में प्रशासन ने मस्जिद ढहा दी, 3 JCB ने सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरी इमारत को जमींदोज कर दिया

 सहारनपुर

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रशासन द्वारा एक मस्जिद को अवैध निर्माण बताकर ध्वस्त किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है. प्रशासन का कहना है कि यह निर्माण बिना अनुमति के किया गया था और नोटिस देने के बावजूद कार्य जारी रहा, इसलिए इसे गिरा दिया गया. वहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए इसे गैरकानूनी और एकतरफा कार्रवाई बताया है.

एजेंसी के अनुसार, तहसीलदार सुबोध कुमार ने कहा कि अवैध निर्माण था, जिसको हटाने का काम किया गया है. अवैध तरीके से निर्माण किया जा रहा था, जिसकी अनुमति नहीं ली गई थी और नक्शा भी पास नहीं किया गया था. नोटिस दिया गया था कि पहले नक्शा पास कराएं, लेकिन अनुमति नहीं ली गई और निर्माण जारी रहा. इसलिए अब अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया है. जो अवैध निर्माण होगा, उस पर कार्रवाई होगी.

वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रशासन की इस कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण और अलोकतांत्रिक बताया है. इमरान मसूद ने सवाल उठाते हुए कहा कि अवैध कैसे हो गई मस्जिद? जिसकी जमीन है. वो लोग अपनी ही जमीन पर अपनी मस्जिद बना रहे हैं. उन्होंने सूचना भी दी थी. गांव के अंदर नक्शा कहां से आता है.

उन्होंने कहा कि मैंने पूछा अधिकारियों से तो सब कह रहे हैं कि हमें नहीं पता कि क्या हो रहा है वहां, लेकिन वहां तो मस्जिद ध्वस्त की गई. उस मस्जिद को अवैध कैसे कह सकते हैं? 15 दिन का नोटिस भी नहीं दिया गया. क्या सुनवाई हुई नोटिस पर? कोई PROCEDURE को FOLLOW नहीं किया, बस मस्जिद को गिरा दिया. हम विरोध करने नहीं गए, क्योंकि हम विरोध करते तो वहां हमें गोली मार देते सीने पर, इसलिए हम अपनी बात कानून के तहत रखेंगे.

 

 

More From Author

हनीमून मनाने शिलांग गए इंदौर के कपल का सुराग नहीं, सीएम बोले बारिश से बढ़ी मुश्किलें, ड्रोन सर्चिंग शुरू

अभिमन्यु ईश्वरन की अगुआई वाली इंडिया ए की टीम आज से इंग्लैंड लॉन्स के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.