महतारी वंदन योजना की 16वीं किश्त जारी, महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 648.24 करोड़ रुपए, ऐसे करें चेक

रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की सोलहवीं किस्त का भुगतान सोमवार को किया गया। इसके तहत प्रदेश की 69.30 लाख से अधिक महिलाओं को 648.24 करोड़ रुपए की सहायता राशि उनके बैंक खाते में डाली गई।

छत्तीसगढ़ में लाखों महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की 16वीं किस्त का पैसा आना शुरू हो गया है। हालांकि प्रशासन को मिली गड़बड़ी की सूचना के चलते माना जा रहा है कि लिस्ट से कई नाम काट भी दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस फ्लैगशिप योजना के तहत राज्य की करीब 70 लाख महिलाओं के खाते में 648 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत साल 2024 में की गई थी।

इस योजना के तहत 21 से 59 साल की उम्र की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये दिए जाते हैं। हाल ही में इस योजना में फर्जीवाड़े की सूचना मिली थी। ऐसी सूचना मिली कि एक ही महिला दो-दो खातों में पैसा ले रही है। यही नहीं मृत महिलाओं के नाम पर भी पैसा लिया जा रहा था। प्रशासन पहले ही करीब 70 हजार नाम लिस्ट से हटा चुका है। इस साल की शुरुआत में जगदलपुर में 1000 से ज्यादा खातों पर रोक लगाई गई थी। अगर आपके खाते में भी पैसा नहीं आया है तो इसके कई कारण हो सकते हैं।

ऐसे चेक करें अपना नाम

आपका नाम महतारी वंदन योजना की लाभार्थियों की लिस्ट में है या नहीं, यह आप खुद भी चेक कर सकती हैं। महतारी वंदन योजना के ऑफिशियल पेज लाभार्थियों का पूरा डाटा उपलब्ध है। इसके लिए आपके पास लाभार्थी कोड या आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए। आप Beneficiary Status List पर क्लिक करके जानकारी पा सकते हैं। स्क्रीन पर दिए बॉक्स में आपको लाभार्थी कोड या मोबाइल नंबर भरना है। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो जानकारी सामने आ जाएगी।

डीबीटी के माध्यम से दी जा रही सहायता राशि
महतारी वंदन योजनांतर्गत सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है। जिन हितग्राहियों का खाता डीबीटी इनेबल नहीं है वे तत्काल बैंक जाकर आधार सीडिंग करवायें क्योंकि उनको भुगतान किये जाने पर राशि वापस हो जा रही है तथा इस हेतु उन्हें एसएमएस के माध्यम से सूचित भी किया गया है। यदि किसी हितग्राही को किसी प्रकार की शिकायत हो तो इस पोर्टल में शिकायत करें ऑप्शन में जाकर अपनी समस्या ऑनलाईन दर्ज कर सकती है।
आधार कार्ड अपडेट कराने की अपील
महिला एवं बाल विकास विभाग ने हितग्राही महिलाओं से अपील की है कि वह अपना आधार कार्ड अपडेट कराएं, ताकि राशि के भुगतान में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। ज्ञात हो कि आधार कार्ड को हर 10 वर्षों में अपडेट करना अनिवार्य है। कई हितग्राहियों का भुगतान आधार इनएक्टिव होने के कारण निरस्त किया गया है। ऐसे हितग्राहियों को आधार केंद्र में जाकर पहचान एवं निवास प्रमाण-पत्र के साथ आधार अपडेट कराना आवश्यक है, ताकि आगामी किश्त का भुगतान सुनिश्चित हो सके।

पकड़ में आई गड़बड़ी – मौत के बाद भी कई हितग्राहियों के खाते में जा रही थी किस्त

70 लाख में से 70 हजार महिलाओं के नाम कटे, फिर शुरू होगी नाम जोड़ने की प्रक्रिया

महतारी वंदन योजना के तहत एक बार फिर पात्र महिलाओं के नाम जोड़े जाएंगे। सरकार बनने के बाद से अब तक लगभग 69.30 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है, लेकिन कई महिलाएं किसी कारण फार्म नहीं भर पाई थी। महिलाओं के मन यह सवाल था कि दोबारा फार्म भरने का मौका मिलेगा कि नहीं। अब उनके लिए एक अच्छी खबर है कि राज्य सरकार योजना से छूटी हुईं महिलाओं से जल्द ही आवेदन फार्म भरवाएगी।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सत्ता में एक बार फिर वापसी की थी। पांच साल के कार्यकाल के बाद भी कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने में जिस योजना का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है, वह है महतारी वंदन योजना। इस योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक विवाहित महिलाओं को एक हजार रुपए प्रतिमाह देने की घोषणा की गई थी।

सत्ता में आने के बाद प्रदेशभर की महिलाओं से फार्म भरवाए गए। इसके लिए पात्रता की कई शर्तें रखी गई थी। योजना के तहत 20 फरवरी 2024 तक कुल 70,27,154 हितग्राहियों का पहला पंजीयन किया गया था। बाद में दस्तावेज परीक्षण के बाद पंजीकृत आवेदकों में 69,63,621 हितग्राही पात्र पाए गए।

हर महीने पात्र महिलाओं को एक हजार रुपए देती है राज्य सरकार

एक महिला के दो-दो नाम होने से भी कटे कई आवेदन बताया गया है कि हितग्राहियों की संख्या में कमी के पीछे हितग्राहियों की मृत्यु, एक महिला के नाम से दो-दो आवेदन, महिला के नाम से पुरुष के आवेदन के साथ ही फर्जी नाम से आवेदन जमा करने को प्रमुख कारण माना गया था। यह कार्यवाही बस्तर में सनी लियोनी के नाम से फर्जी तरीके से योजना का लाभ लेने के बाद शुरू की गई।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने हितग्राही महिलाओं से अपील की है कि वह अपना आधार कार्ड अपडेट कराएं, ताकि राशि के भुगतान में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। ज्ञात हो कि आधार कार्ड को हर 10 वर्षों में अपडेट करना अनिवार्य है। कई हितग्राहियों का भुगतान आधार इनएक्टिव होने के कारण निरस्त किया गया है। ऐसे हितग्राहियों को आधार केंद्र में जाकर पहचान एवं निवास प्रमाण-पत्र के साथ आधार अपडेट कराना आवश्यक है, ताकि आगामी किस्त का भुगतान किया जा सके।

21 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिल रहा लाभ महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक सरकारी योजना है। इसके तहत विवाहित या विधवा महिलाएं जिनकी उम्र 21 साल से ज्यादा है, उन्हें सरकार की तरफ से हर महीने 1000 रुपए की राशि दी जाती है। इसके पंजीयन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक पासबुक ली जाती है। इन दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद आंगनबाड़ी सुपरवाइजर द्वारा योजना का लाभ पाने के लिए अप्रूव किया जाता है।

रायपुर में सबसे ज्यादा पांच लाख हितग्राही योजना के अंतर्गत रायपुर जिले में सबसे अधिक ​पांच लाख 29 हजार से ज्यादा हितग्राही हैं। इसी तरह बिलासपुर में चार लाख 21 हजार, दुर्ग में चार लाख, बालौदाबाजार में 3.26 लाख, महासमुंद में 3.21 लाख, कोरबा में 2.92 लाख, जांजगीर-चांपा में 2.87 लाख, रायगढ़ में तीन लाख, राजनांदगांव में 2.55 लाख, कबीरधाम में 2.52 लाख हितग्राही शामिल हैं।

इन वजहों से खाते में नहीं आया पैसा

    आधार एक्टिव नहीं: इसका मतलब है कि संबंधित लाभार्थी का आधार कार्ड 10 साल से ज्यादा पुराना है और वह एक्टिव नहीं है। अगर ऐसा है तो आपको आधार सेंटर जाकर अपना आधार कार्ड फिर से एक्टिव कराना होगा।

    आधार मैपिंग का न होना: आधार मैपिंग का न होने से मतलब NPCI के डाटा में आपका आधार नंबर किसी भी बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है। इस वजह से आपको DBT (Direct Bank Transfer) का फायदा नहीं मिलेगा।

    बैंक खाते का बंद होना: यह भी हो सकता है कि महतारी वंदन योजना से जिस बैंक अकाउंट को जोड़ा गया था, वह बंद हो चुका है। ऐसी स्थिति में भी डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर की सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।

ये भी हो सकते हैं कारण

    बैंक अकाउंट ब्लॉक या फ्रीज हो जाना
    केवाईसी डॉक्यूमेंट लंबित होना
    बैंक से ट्रांजेक्शन की लिमिट पार हो जाना
    बैंक खाताधारक का निधन हो जाना
    ऐसे ग्राहक जिन्होंने बैंक से लंबे समय से संपर्क न किया हो

क्या है इनका समाधान

अगर आपका आधार एक्टिव नहीं है तो आपको नजदीक के आधार सेंटर पर जाना होगा। वहां से बायोमैट्रिक फिर से कराकर आपको इसे एक्टिव कराना होगा। अन्य समस्याओं के लिए आपको अपने बैंक से संपर्क करना होगा।

More From Author

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जूते पहनकर इंदिरा गांधी को पुष्प अर्पित किए

केन विलियमसन ने केंद्रीय अनुबंध को फिर से अस्वीकार कर दिया, ये 4 खिलाड़ी भी शामिल नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.