केन विलियमसन ने केंद्रीय अनुबंध को फिर से अस्वीकार कर दिया, ये 4 खिलाड़ी भी शामिल नहीं

वेलिंगटन
पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ केंद्रीय अनुबंध को फिर से अस्वीकार कर दिया है और उनका अगले महीने जिंबॉब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में खेलना संदिग्ध है। विलियमसन ने पिछले साल भी केंद्रीय अनुबंध को स्वीकार नहीं किया था ताकि वह टी20 और दुनिया भर की अन्य लीगों में खेलने के लिए स्वतंत्र हो सकें। इसके बजाय उन्होंने पिछले साल एक अनौपचारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए और 2024 में न्यूज़ीलैंड ने जो 13 टेस्ट मैच खेले उनमें से नौ मैच में हिस्सा लिया और 1,000 से अधिक रन बनाए।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार को जिन 20 अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची जारी की उसमें विलियमसन का नाम शामिल नहीं है। उनके अलावा डेवॉन कॉनवे, फिन एलन, टिम सीफर्ट और लॉकी फर्ग्यूसन भी इस सूची में शामिल नहीं है।

यह सभी खिलाड़ी विदेशों में टी20 लीग में खेल रहे हैं। संभावना है कि विलियमसन फिर से अनौपचारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर करेंगे। ऑलराउंडर मुहम्मद अब्बास और जैक फाउल्केस, विकेटकीपर मिच हे और स्पिनर आदि अशोक को पहली बार अनुबंध दिया गया है। विलियमसन अभी इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप और टी20 ब्लास्ट में मिडिलसेक्स के लिए और द हंड्रेड में लंदन स्पिरिट के लिए खेल रहे हैं।

न्यूजीलैंड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट-
मुहम्मद अब्बास, आदि अशोक, टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फाउलकेस, मिच हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, विलियम ओ'रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ और विल यंग

 

More From Author

महतारी वंदन योजना की 16वीं किश्त जारी, महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 648.24 करोड़ रुपए, ऐसे करें चेक

भोपाल की जान्हवी मल्होत्रा ने मिस यूनिवर्स मध्यप्रदेश 2025 का खिताब जीता, ताप्ती ठाकुर और श्रेया बेड़िया रनर अप रहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.