भोपाल की जान्हवी मल्होत्रा ने मिस यूनिवर्स मध्यप्रदेश 2025 का खिताब जीता, ताप्ती ठाकुर और श्रेया बेड़िया रनर अप रहीं

भोपाल

 बीते दिन मिस मध्य प्रदेश यूनिवर्स (Miss Madhya Pradesh Universe) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. जिसमें लगभग 30 शहरों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. जहां उन्होंने अपना टैलेंट दिखा कर हर किसी को इंप्रेस किया. बता दें, इस प्रतियोगिता को जज करने के लिए मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा (Rhea Singha) भोपाल आईं. उन्होंने इस इवेंट में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस प्रतियोगिता की विजेता को क्राउन पहनाया. इसके अलावा उन्होंने भोपाल (Bhopal) को लेकर अपना प्यार भी जाहिर किया.

जाह्नवी मल्होत्रा ने जीता मिस मध्य प्रदेश यूनिवर्स का खिताब

इस प्रतियोगिता की विजेता जाह्नवी मल्होत्रा ने कहा कि यह क्राउन अपने सिर पर सजा देख मैं बहुत खुश हूं. क्योंकि मैंने इस प्रतियोगिता के लिए बहुत मेहनत की है. मैंने इस खिताब को हासिल किया है, अब मैं मिस यूनिवर्स इंडिया में मध्य प्रदेश को रिप्रेजेंट करूंगी. मुझे उम्मीद है कि मैं यह क्राउन फिर से जीतूं. जाह्नवी ने आगे कहा कि अगर मैं मिस यूनिवर्स बनती हूं तो बॉलीवुड के अलावा दूसरी काफी चीजों के लिए काम करना चाहूंगी.

ये रहीं रनर अप

एक तरफ जाह्नवी मल्होत्रा ने मिस मध्य प्रदेश यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया. वहीं ताप्ती ठाकुर पहली रनरअप रहीं और श्रेया बेड़ियां दूसरे स्थान पर रहीं. दोनों ने यह क्राउन अपने नाम करने के बाद खुशी जाहिर की और कहा कि अब हमारी अगली मंजिल मुंबई होगी. अब हम ब्रांड्स के लिए काम करेंगे और हम अपनी स्किल्स पर भी मेहनत करेंगे. बता दें, यह प्रतियोगिता सीहोर स्थित होटल एम्पायर में की गई. जहां इस प्रतियोगिता को देखने के लिए काफी लोग शामिल हुए. यह इवेंट काफी देर रात तक चला, जहां लोगों में इस इवेंट को लेकर काफी उत्सुकता भी दिखाई दी.

ग्रैंड फिनाले का रंगारंग आयोजन

    भोपाल के एक निजी होटल में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में 13 प्रतिभागियों ने कॉकटेल राउंड, रिसॉर्ट वेयर राउंड सहित कई स्टाइलिश रैंप वॉक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    कॉकटेल राउंड में रेट्रो थीम पर डांस और रैंप पर आत्मविश्वास के साथ चलना दर्शकों का मन मोह गया। प्रतिभागियों ने ब्लैक वन पीस और स्टाइलिश गाउन में अपनी खूबसूरती और प्रतिभा का परिचय दिया।

मॉडल्स ने रैंप पर जलवे बिखेरे सोमवार को भोपाल में एक निजी होटल में मिस यूनिवर्स एमपी-2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में मॉडल्स ने रैंप पर जलवे बिखेरे। कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक डांस परफॉर्मेंस भी दी गई। वहीं, फिनाले में मॉडल्स को अलग-अलग टाइटल दिए गए।

सोमवार शाम को कॉकटेल राउंड से फिनाले शुरू हुआ। सभी 13 फाइनलिस्ट्स ब्लैक वन पीस पहनकर रैम्प पर उतरीं। अपनी चाल-ढाल, एटीट्यूड और आत्मविश्वास से जजेस और दर्शकों को प्रभावित किया। इस राउंड में सिर्फ लुक्स ही नहीं, बल्कि प्रतिभा की भी झलक दिखी।

इसके बाद हुआ रिसॉर्ट वियर राउंड हुआ। जिसमें प्रतिभागियों ने लाइट गाउन और सिंगल पीस ड्रेस में रैम्प वॉक किया। यह राउंड प्रतिभागियों के स्टाइल और आत्मविश्वास का आइना बना। रैम्प पर उनकी चाल, स्माइल और प्रजेंस दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

प्रतिभागियों को मिले विभिन्न पुरस्कार

    मिस फोटोजेनिक: ताप्ती ठाकुर
    बेस्ट स्माइल: हनी तेजवानी
    बेस्ट इन वॉक: ताप्ती ठाकुर
    मिस कंजिनियलिटी: रंशिका राठौर
    ग्लोइंग स्किन: ताप्ती ठाकुर
    मिस टेलेंटेड: हिमानी कपूर
    बेस्ट हेयर: पिया द्विवेदी

जजेज और ट्रेनिंग का महत्व

इंटरनेशनल ट्रेनर अरनिश डायमेरी ने तीन दिनों तक प्रतिभागियों को रैंप वॉक, कम्युनिकेशन, पर्सनल इंटरव्यू, फोटोशूट और टैलेंट राउंड की तैयारियों में मार्गदर्शन दिया।

जजों में मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा, सेलिब्रिटी फोटोग्राफर अनमोल राणा, स्टाइल एक्सपर्ट श्रेया मेहता और स्टेट डायरेक्टर शोभना रॉय शामिल थे।

जान्हवी का लक्ष्य

जान्हवी मल्होत्रा ने कहा कि यह खिताब जीतना उनके लिए गर्व की बात है। वे मध्यप्रदेश का राष्ट्रीय मंच पर रिप्रजेंटेशन करके प्रदेश का नाम रोशन करना चाहती हैं। उनके साथ कम्पटीशन करने वाली सभी प्रतियोगिनियों की प्रतिभा ने उन्हें प्रेरित किया।

रिया सिंघा बोलीं- मुझे भोपाल बहुत सुंदर लगा फिनाले में बतौर जज पहुंची मिस यूनिवर्स रिया सिंघा ने बताया कि मुझे भोपाल बहुत ही सुंदर लगा। सिटी ऑफ लेक है। मुझे यहां की नेचर ग्रीनरी बहुत पसंद आई। मैंने पार्टिसिपेंट से बात की है। मध्य प्रदेश बहुत ही बड़ी जगह है। यहां बहुत टैलेंट है।

रिया ने बताया- जब मैंने प्रतिभागियों से बात की तो सभी मुझे बहुत ही टैलेंटेड लगे। मैं इसके लिए बहुत ही उत्सुक हूं। इस पार्टिसिपेशन में सबसे पहले आपको खुद को जानना जरूरी है। आप यहां से अपने आप को रिप्रजेंट नहीं कर रहे हो, आप पूरे देश को रिप्रजेंट कर रहे हो।

3 दिन तक चली ग्रुमिंग, इंटरनेशनल ट्रेनर ने दी ट्रेनिंग फिनाले से पहले सभी प्रतिभागियों को इंटरनेशनल एक्सपर्ट अरनिश डायमेरी ने 3 दिन की खास ट्रेनिंग दी है। इस दौरान प्रतिभागियों की रैंप वॉक, कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनल इंटरव्यू, फोटोशूट और टैलेंट राउंड की बारीकी से तैयारी कराई गई थी।

फिनाले तक पहुंची ये 13 प्रतिभागीं फिनाले में 13 प्रतिभागियों में लावण्या नामदेव, नैनश्री सिंह, जान्हवी मल्होत्रा, परांसवी पाटिल, हनी तेजवानी, श्रेया बेड़िया, यामिनी माखुर, त्राषा सक्सेना, ताप्ती ठाकुर, रुनशिखा राठौर, सोनाली सिंह राठौर, हिमांशा शर्मा, प्रिया द्विवेदी शामिल रहीं।

ये हैं जजेज

    रिया सिंह, मिस यूनिवर्स इंडिया, ब्रांड एंबेसडर
    अनमोल राणा, सेलिब्रिटी फोटोग्राफर
    श्रेया मेहता, स्टाइल एक्सपर्ट
    शोभना रॉय, स्टेट डायरेक्टर, मिस यूनिवर्स एमपी

More From Author

केन विलियमसन ने केंद्रीय अनुबंध को फिर से अस्वीकार कर दिया, ये 4 खिलाड़ी भी शामिल नहीं

रायपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप का एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.