‘बेहतर हो उन्हें कुछ समय तक लड़ने दिया जाए’, रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बयान

वॉशिंगटन 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि शायद यह बेहतर होगा कि दोनों देश कुछ समय तक लड़ते रहें। इसी बीच, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अमेरिका से रूस पर दबाव बढ़ाने की अपील की है। व्हाइट हाउस में मर्ज से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा, “उनके बीच गहरी नफरत और बदले की भावना है, ऐसे में निकट भविष्य में युद्धविराम की उम्मीद करना मुश्किल है। वे लगातार लड़ रहे हैं। जैसे खेलों में रेफरी थोड़ी देर तक खिलाड़ियों को भिड़ने देते हैं, वैसे ही कभी-कभी उन्हें थोड़ी देर तक लड़ने देना ठीक होता है।”
बता दें कि यह टिप्पणी ट्रंप के उस दावे के बाद एक बड़ा बदलाव है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे सत्ता में आए तो युद्ध जल्दी खत्म कर देंगे।
जर्मन चांसलर मर्ज ने ट्रंप से आग्रह किया कि अमेरिका को युद्ध खत्म कराने में निर्णायक भूमिका निभानी चाहिए और रूस पर और दबाव बनाना चाहिए। उन्होंने कहा, “अमेरिका इस युद्ध को समाप्त करने की स्थिति में है। हम चाहते हैं कि अमेरिका रूस पर अधिक दबाव डाले।”
नए प्रतिबंधों पर पूछे गए सवाल पर ट्रंप ने संकेत दिया कि फिलहाल तुरंत कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो हम दोनों देशों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। क्योंकि एक कहावत है – ताली दो हाथ से बजती है। इसके साथ ही, ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी देते हुए कहा, “अगर मैं नहीं होता, तो रूस के साथ बहुत बुरा हो चुका होता, मेरा मतलब है बेहद बुरा। पुतिन आग से खेल रहे हैं।” यह बात ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखी। उन्होंने पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की दोनों पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “मैं पुतिन की हरकतों से खुश नहीं हूं। मुझे नहीं पता कि पुतिन को क्या हो गया है।”

More From Author

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया देव फ़िल्म एंड टीवी इंस्टिट्यूट के कार्यालय का शुभारंभ

एक पेड़ मां के नाम अभियान में चिंतामण गणेश मंदिर परिसर में सिंदूर के पौधे का रोपण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.