सिद्दरमैया के राजनीतिक सचिव हटाए गए, इंटेलीजेंस प्रमुख का ट्रांसफर, कर्नाटक सरकार का एक्शन

बेंगलुरु
बेंगलुरु में आरसीबी के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। लापरवाही और कुप्रबंधन के आरोपों के बाद कर्नाटक सरकार बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर, सेंट्रल डिवीजन के डीसीपी, एसीपी (वेस्ट) और लोकल इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया था। वहीं अब कर्नाटक सरकार ने मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के राजनीतिक सचिव गोविंदराजू को पद से हटा दिया। गोविंदराजू कांग्रेस के एमएलसी हैं और सिद्द रमैया के बेहद करीबी माने जाते हैं। हालांकि उन्हें पद से हटाए जाने की कोई वजह नहीं बताई गई है।

गोविंदराजू पर लग रहे आरोप
सूत्रों के मुताबिक, गोविंदराजू के दबाव के कारण ही सिद्दरमैया ने बधाई कार्यक्रम की अनुमित दी थी। बताया गया कि गुरुवार शाम को हुई कैबिनेट बैठक में मंत्रियों ने गोविंदराजू के खिलाफ काफी नाराजगी जताई थी। केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने गोविंदराजू को ही हादसे का जिम्मेदार ठहराया। कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि गोविंदराजू ने बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर को फोन करके जीत के जश्न को मनाने के लिए परमिशन देने का दबाव बनाया। जब कमिश्नर ने कहा कि दो कार्यक्रम होने से सिक्योरिटी की समस्या पैदा होगी और पुलिस रात भर भीड़ को कंट्रोल करके थकी हुई है।

सीएम ने मौखिक रूप से दिया था आदेश
    कुमारस्वामी के मुताबिक, इसके बाद गोविंदराजू ने सिद्दरमैया से कमिश्नर की बात कराई और सीएम ने मौखिक रूप से निर्देशों का पालन करने और कार्यक्रमों की परमिशन देने के आदेश दिए। माना जा रहा है कि गोविंदराजू को उनके पद से इसलिए ही हटाया गया है।
    वहीं कर्नाटक सरकार ने एडीजीपी इंटेलीजेंस हेमंत निंबालकर का भी ट्रांसफर कर दिया है। आरोप लगाए गए थे कि सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करने में हिचकिचा रही है, क्योंकि उनकी पत्नी कांग्रेस की पूर्व विधायक है।

 

More From Author

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भ्रामक पोस्ट करने के आरोप में गुजरात कांग्रेस के महासचिव राजेश सोनी गिरफ्तार

शनिवार 07 जून 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.