उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के पूर्वी हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है, विशेष रूप से पूर्वांचल, गोरखपुर, बलिया, देवरिया, सिद्धार्थनगर और आसपास के जिलों में। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में सामान्य वृद्धि देखने को मिलेगी।

मौसम जानकारों के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्म और शुष्क हवाएं चलने की संभावना है। जबकि बुंदेलखंड, प्रयागराज, कानपुर, झांसी और आगरा मंडलों में लू चलने की संभावना, दोपहर के समय सतर्क रहने की आवश्यकता।

वहीं गोरखपुर, बलिया, मऊ, देवरिया और कुशीनगर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना। ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में न रहें। मौसम विभाग ने लू प्रभावित क्षेत्रों में दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचने की बात कही है। मौसम विभाग ने किसानों को फसल सुरक्षा के लिए निचले क्षेत्रों में जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की सलाह दी है।

More From Author

सीएम भजनलाल शर्मा हरी झंडी दिखाकर रामेश्वरम के लिए रवाना करेंगे पहली एसी तीर्थयात्रा ट्रेन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव हुए किरण कवच शिविर के समापन में हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.