स्कूटी नहीं मिली तो सड़कों पर उतरी छात्राएं, कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन

कोटा

राजस्थान में मेधावी छात्राओं को अब तक स्कूटी नहीं मिलने से नाराज छात्राओं ने प्रदर्शन का रास्ता चुना। कोटा और झालावाड़ में शनिवार को स्कूटी वितरण की मांग को लेकर छात्राओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भी इस प्रदर्शन को समर्थन दिया।

कोटा में छात्राओं का कलेक्ट्रेट पर धरना
कोटा जिले में छात्राओं ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। स्कूटी योजना में देरी से नाराज छात्राएं प्रशासनिक अधिकारी को बाहर बुलाने की मांग पर अड़ी रहीं। मौके पर पुलिस ने समझाइश की कोशिश की, लेकिन छात्राओं ने गेट पर ही धरना जारी रखा।

एबीवीपी की मंहानगर मंत्री दिप्ति मेवाड़ा ने बताया कि 2022-23 में स्कूटी योजना की घोषणा के बाद से छात्राएं विभाग के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक न स्कूटी मिली और न ही कोई ठोस आश्वासन। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री ने भी एक महीने के भीतर स्कूटी वितरण का वादा किया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ। इस संबंध में आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।

झालावाड़ में भी एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
झालावाड़ जिले में भी ABVP ने स्कूटी योजना में देरी पर नाराजगी जताई। संगठन के जिला संयोजक अंकित देव गुर्जर ने बताया कि जिन छात्राओं ने कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना और देवनारायण स्कूटी वितरण योजना के लिए आवेदन किया था, उन्हें अब तक स्कूटी नहीं मिली है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्कूटी वितरित नहीं की गई, तो छात्राएं संगठन के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

 

More From Author

स्कूल शिक्षा विभाग में अधिकारियों-कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति में संशोधन, विभाग ने जारी किये दिशा-निर्देश

राजस्थान में सियासी सरगर्मियां तेज, सचिन पायलट ने पहली बार अशोक गहलोत के सरकारी आवास का रुख किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.