कोलंबिया में चौंकाने वाली घटना: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को रैली में मारी गोली

बोगोटा

कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में शनिवार को एक चुनाव प्रचार अभियान रैली के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने सांसद मिगुएल उरीबे टर्बे को गोली मार दी। अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी है। देश के ऊपरी सदन सीनेट के सदस्य उरीबे अगले साल होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के संभावित प्रत्याशी हैं। उनकी पार्टी डेमोक्रेटिक सेंटर ने एक बयान जारी कर इस घटना को हिंसा का अस्वीकार्य कृत्य बताया। उनकी पार्टी ने बताया कि यह घटना फोंटिबोन के एक पार्क में हुई जब हथियारबंद हमलावरों ने सांसद को पीछे से गोली मार दी।

सोशल मीडिया पर वीडियो
सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में खून से लथपथ उरीबे को कई लोगों द्वारा पकड़े देखा जा सकता है। संभवत: उनके सिर पर चोट आई है। अभी तक सीनेटर की हालत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। बोगोटा के मेयर कार्लोस गैलन ने एक्स पर पोस्ट साझा कर बताया कि संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया गया है लेकिन संघीय सरकार ने कहा कि इस हमले के जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए इनाम घोषित किया गया है। वहीं, स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक 15 साल के लड़के को पकड़ा गया है। आशंका है कि उसी ने गोली चलाई है।

कौन हैं उरीबे
मिगुएल उरीबे एक दक्षिणपंथी सीनेटर हैं और उनकी मां एक पत्रकार थीं। उनकी मां की एक आपराधिक गिरोह ने अपहरण करने के बाद हत्या कर दी थी। उरीबे को मई 2026 में होने वाले कोलंबिया के राष्ट्रपति पद के चुनाव का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। उनका परिवार लंबे समय से कोलंबिया में राजनीति का हिस्सा रहा है। उनके एक दादा, जूलियो सेसर टर्बे 1978 से 1982 के दौरान कोलंबिया के राष्ट्रपति रह चुके हैं। उरिबे खुद भी 2022 से सीनेटर हैं। उन्होंने इससे पहले बोगोटा के सरकारी सचिव और सिटी काउंसिलर रह चुके हैं। वह साल 2019 में भी सिटी मेयर के लिए चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन हार गए।

 

More From Author

पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में अपनी जगह साल्वर के जरिए फर्जीवाड़ा करने पर उम्मीदवारी होगी निरस्त

ऑपरेशन सतर्क के अंतर्गत रेल परिसर में अवैध शराब परिवहन पर आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्यवाही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.