अखिलेश यादव ने कहा- 11 साल नहीं, भाजपा उत्तर प्रदेश की जनता को 20 साल का हिसाब दे

लखनऊ 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र की सत्ता में 11 साल पूरा करने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, "नरेंद्र मोदी ने केंद्र में 11 साल पूरे कर लिए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में भाजपा ने लगभग 9 साल सत्ता में पूरे कर लिए हैं। उत्तर प्रदेश की जनता को भाजपा को 20 साल का हिसाब देना होगा।"
अखिलेश यादव ने कहा, "सरकार को आंकड़ों पर बात करनी पडे़गी कि हम शिक्षा के क्षेत्र में कितना आगे बढ़े हैं, हम बेरोजगारी में कितना पिछड़ गए हैं। हम जो निवेश लाना चाहते थे, वह ला पाने में कामयाब हो पाए हैं या नहीं। इन चीजों पर आकलन इसलिए होगा क्योंकि देश के प्रधानमंत्री यहां से हैं। जो योजनाएं चल रही हैं, उन्हें देख ऐसा नहीं लगता कि दिल्ली और लखनऊ में कोई तालमेल है, यह दिख जाता है। जिन गांवों को गोद लिया गया था, अगर उसकी तस्वीर न बदले तो प्रश्नचिन्ह लगता है। उन पर प्रश्नचिन्ह लगाने का काम उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है।"
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश भाजपा के नेताओं के बीच मतभेद है। ऐसा कोई विभाग नहीं है जिसमें खिंचतान नहीं चल रही हो।
उन्होंने कहा, "क्या 11 साल की यही उपलब्धि है कि एक आईएएस अधिकारी को अंडरग्राउंड होना पड़ रहा है। पुलिस सड़क पर पीट रही है। कमीशन को लेकर झगड़ा हो रहा है। गांवों में गंदगी है, सरकार किसानों के सामने नहीं जाना चाहती। फसलों का एरियल सर्वे कौन करता है?"
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और महंगाई है। लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था पर एनडीए के मंत्रियों के दावे पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अगर मजबूत अर्थव्यवस्था की बात कह रही है तो देश की प्रति व्यक्ति आय भी बतानी चाहिए।
उत्तर प्रदेश को स्थायी डीजीपी कब मिलेगा? इस सवाल पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 के बाद राज्य में स्थायी सरकार बनेगी और तभी स्थायी डीजीपी मिलेगा।

More From Author

उनकी पार्टी पीएम मोदी और अमित शाह जैसे ‘साधारण लोगों’ से नहीं डरती:वरिष्ठ नेता ए राजा

क्राइम ड्रामा सीरीज़ ‘मिस्त्री’ का ट्रेलर रिलीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.