आज से मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी भाजपा

भोपाल 
भारतीय जनता पार्टी आज से देशभर में 'संकल्प से सिद्धि तक' नामक एक व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना और कांग्रेस शासन की विफलताओं को उजागर करना है।
 
भारतीय जनता पार्टी आज से 'संकल्प से सिद्धि तक' नामक विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के माध्यम से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता देशभर में जाकर केंद्र की मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएंगे। साथ ही, कांग्रेस शासन के दौरान हुई विफलताओं की भी जानकारी घर-घर दी जाएगी। इस अभियान के दौरान भाजपा मोर्चा और प्रकोष्ठों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है ताकि सरकार की योजनाएं और नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें। पार्टी स्तर पर रणनीति तय की गई है कि 10 और 11 जून को जिला स्तर पर प्रेस वार्ताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें मीडिया के माध्यम से लोगों तक सरकार की उपलब्धियों का संदेश जाएगा।

इसके साथ ही प्रत्येक मंडल में 'भारत संकल्प सभा' का आयोजन किया जाएगा। 15 से 20 जून के बीच अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के तहत मंडल स्तर पर योग शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे लोगों में स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता बढ़े। भाजपा इस अभियान को वैचारिक दृष्टिकोण से भी मजबूती देना चाहती है। 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस और 6 जुलाई को उनकी जयंती का आयोजन कर पार्टी अपने वैचारिक स्तंभों को जन-जन तक ले जाएगी। वहीं, 25 जून को आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़े सेनानियों का सम्मान भी किया जाएगा। इस अभियान को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए पार्टी ने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की जिम्मेदारी संभाग और जिला स्तर पर तय की है। भाजपा का लक्ष्य है कि जनता तक सरकार के कार्यों की सीधी जानकारी पहुंचे और 2024 लोकसभा चुनाव के बाद अब पार्टी 2029 की तैयारी के लिए फिर से जनविश्वास मजबूत करे। 

More From Author

WhatsApp कर रहा बड़ा बदलाव, अब फोन नंबर नहीं यह ID होगी आपकी पहचान

जल्द घोषित हो सकता है चुनाव कार्यक्रम, आखिरकार प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कब होगा और कौन अगला प्रदेश अध्यक्ष बनेगा ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.