मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, हुआ बड़ा भंडाफोड़, 5 महिला समेत 10 लोग गिरफ्तार

ग्वालियर
शहर के पॉश इलाके सिटी सेंटर में रेड माउंटेन मसाज पार्लर पर देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। यहां युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। यहां से पांच सेक्स वर्कर को भी पकड़ा गया। पुलिस ने जब मसाज पार्लर की तलाशी ली तो यहां से कई संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने मैनेजर, पार्लर संचालक और ग्राहकों पर एफआइआर दर्ज की है।
 
काफी समय से मिल रही थी पुलिस को सूचना
सिटी सेंटर इलाके में मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का अड्डा चलने की सूचना पुलिस को लंबे समय से मिल रही थी। एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने सीएसपी हिना खान के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी, अजाक थाना प्रभारी सहित महिला पुलिसकर्मियों की टीम बनाई। एक सिपाही को यहां ग्राहक बनाकर भेजा गया। जैसे ही यहां उससे डील कर ली तो उसने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स ने दबिश दी। यहां दो कमरों में अनैतिक स्थिति में दो युवक सेक्स वर्कर के साथ पकड़े गए। यहां पांच सेक्स वर्कर मिलीं। इनसे पूछताछ हुई तो देह व्यापार की पुष्टि हुई। जब तलाशी ली तो संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद हुई।

हर दिन आते थे 5 से 6 ग्राहक
महिला पुलिस अधिकारियों ने जब सेक्स वर्कर से पूछताछ की तो इन्होंने बताया कि एक ग्राहक को सर्विस देने के एवज में इन्हें एक हजार रुपये मिलते थे। मैनेजर ग्राहक से दो हजार रुपये लेता था। इसमें से एक हजार संचालक को जाते थे। एक हजार रुपये इन्हें मिलते थे। हर दिन पांच से छह ग्राहक आते थे।

आपत्तिजनक हालत में मिले दो ग्राहक
देह व्यापार का भंडाफोड़ करने के बाद एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि रेड माउंटेन मसाल पार्लर की आड़ में देह व्यापार हो रहा था। यहां दो ग्राहक आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए हैं। जिन पर FIR दर्ज की उनमें मालिक दीपक तोमर उर्फ विवेक तोमर व भानु भदौरिया, मैनेजर विक्रम शर्मा और ग्राहक अमित भदौरिया, सूरज छावड़िया शामिल हैं।

More From Author

यूपी में पूरब से पश्चिम तक भीषण गर्मी का माहौल,आसमान से बरस रही आग, झांसी व आगरा का पारा 45 डिग्री पार

प्राचीन बावडि़यों को चिन्हित कर किये जा रहे हैं जल संरक्षण के कार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.