जनसुनवाई में 126 आवेदन प्राप्त हुए, कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की समस्याएं

भोपाल
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 126 आवेदन प्राप्त हुए एवं कुछ प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस मौके पर एडीएम श्री भूपेन्द्र गोयल, श्री अंकुर मेश्राम, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
  कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

More From Author

छत्तीसगढ़ के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा एक संयुक्त माओवादी विरोधी अभियान शुरू किया गया था

आज जमीनी दस्तावेज में नाम सुधार के लिए पटवारी ने मांगी 25 हजार की रिश्वत, मुंगेली में भ्रष्टाचार पर नकेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.