ग्रेटा थनबर्ग को इजरायल ने हिरासत में लेकर वापस भेजा, जहाज भी जब्त, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

तेल अवीव
ऐक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को इजरायल से वापस भेजा जा रहा है। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके अलावा मिनिस्ट्री का कहना है कि गाजा जाने वाले जहाज को सीज भी कर लिया गया है। इसी जहाज पर ग्रेटा थनबर्ग सवार थीं। उनके साथ कुछ और ऐक्टिविस्ट थे और गाजा के लिए राहत सामग्री भी थी। इसके अलावा इजरायली विदेश मंत्रालय ने एक प्लेन की तस्वीर भी साझा की है। मंत्रालय का कहना है कि इसी प्लेन पर सवार होकर ग्रेटा थनबर्ग फ्रांस जा रही हैं। गाजा में लोगों के लिए मदद से लदे हुए जहाज में सवार होकर ग्रेटा थनबर्ग आई थीं। उस जहाज में थनबर्ग के अलावा 12 यात्री और सवार थे।

इजरायल का कहना है कि हमने इस जहाज को सीज कर लिया है क्योंकि वह बिना मंजूरी के गाजा में जा रहा है। इजरायल का कहना है कि किसी भी जहाज को यह अनुमति नहीं है कि वह गाजा की सीमा में प्रवेश करे। स्वीडन की ऐक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग का अब फ्रांस के लिए रवाना हो गई हैं। उन्हें इजरायली प्रशासन ने हिरासत में ले लिया और फिर तेल अवीव स्थित एयरपोर्ट ले जाया गया। थनबर्ग को तेल अवीव से डिपोर्ट कर दिया गया है। अब खबर है कि वह फ्रांस के लिए रवाना हुई हैं। इसके अलावा उस जहाज को सीज कर लिया गया है, जिसमें सवार होकर वह आई थीं।

इस बीच इजरायल ने सोमवार को गाजा में फिर से ऐक्शन लिया है। उसके इस ऐक्शन में लोगों की मौत हो गई है। इजरायल के हमले में 14 लोग अमेरिका की मदद से चलने वाले गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन से भी जुड़े थे। यह सहायता केंद्र दक्षिणी राफा में चलता है। बता दें कि इजरायल ने पहले ही ग्रेटा थनबर्ग को चेतावनी दी थी और कहा था कि यदि वह आती हैं तो फिर हम भी कुछ करने के लिए स्वतंत्र हैं। इजरायल लगातार यह कहता रहा है कि गाजा को मदद करना एक तरह से हमास की ताकत में इजाफा करना है। ग्रेटा थनबर्ग मदलीन नाम के जहाज पर सवार होकर आई थीं। इस जहाज में अल जजीरा के एक पत्रकार उमर फयाद भी सवार थे। ग्रेटा समेत सभी 12 लोगों को इजरायल ने डिपोर्ट किया है।

 

More From Author

जगदलपुर : जगदलपुर के 21 परीक्षा केन्द्रों में 15 जून को होगी व्यापमं की सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा

राजभवन में राज्यपाल के परिसहाय की विदाई और स्वागत का हुआ कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.