अहमदाबाद विमान हादसे के बाद विचलित करने वाला मंजर सामने आया, एअर इंडिया विमान संख्या- AI171 दुर्घटनाग्रस्त

अहमदाबाद
अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के बाद घटनास्थल से विचलित करने वाला मंजर सामने आया है। हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमों को राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद विचलित करने वाला मंजर सामने आया है। एअर इंडिया विमान संख्या- AI171 12 जून दुर्घटनाग्रस्त हुई। अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहे विमान हादसे पर एअर इंडिया प्रवक्ता ने कहा कि विवरण का पता लगाया जा रहा है। विमान हादसे की शुरुआती तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धुएं और आग का गुबार उठ रहा है। एअर इंडिया फ्लाइट अहमदाबाद के मेघाणीनगर में क्रैश हुई है।

एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने भी विमान हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट 171 आज एक दुखद हादसे का शिकार हो गई। इस घटना से प्रभावित सभी लोगों और उनके परिवारों के लिए हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर 1338 बजे टेकऑफ हुआ। एअर इंडिया के मुताबिक बोइंग 787-8 मॉडल के इस विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं।
हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से बात की है।
खबरों के मुताबिक दिल्ली से अहमदाबाद की तरफ जाने वाले विमानों को रद्द किया गया है। घटनास्थल पर राहत औऱ बचावकार्य जारी है।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) समेत स्थानीय राहत और बचाव कार्य एजेंसियों को मौके पर तैनात रखा गया है।
दुर्घटनाग्रस्त हुई एअर इंडिया की फ्लाइट डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरी है। खबरों के मुताबिक इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे।
विमान के टेक ऑफ के समय ईंधन पूरा भरा होता है, इसीलिए हादसा अधिक घातक हुआ। विमान में ईंधन अधिक होने के कारण आग ज्यादा भड़की। 

More From Author

मुख्यमंत्री साय की पहल से कर्मचारियों को डिजिटल सुविधा: सेवा जानकारी अब मोबाइल एप पर अपडेट

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी किया आदेश, रायपुर से अहमदाबाद की फ्लाइट रद्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.