खंडवा प्रशासन ने शक्कर तालाब इलाके में सुबह 137 घरों को तोड़ने का काम शुरू किया

 खंडवा

मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार बुलडोजर ऐक्शन जारी है। गुरुवार को खंडवा में भी प्रशासन का बुलडोजर गरजा। खंडवा प्रशासन ने शक्कर तालाब इलाके में सुबह 137 घरों को तोड़ने का काम शुरू किया। अब तक 98 घरों को तोड़कर जमींदोज कर दिया गया है। बाकी घरों को तोड़ने का काम चल रहा है।
बड़ी तैयारी के साथ आया है प्रशासन

खंडवा के शक्कर तालाब इलाके में बुलडोजर कार्रवाई के लिए प्रशासन पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंचा है। यहां प्रशासन ने 137 घरों को तोड़ने के लिए 10 जेसीबी, 4 पोकलेन मशीन और 3 फायर टेंडर के साथ ही 10 डंपर और 3 एंबुलेंस की भी व्यवस्था की है। किसी हिंसक या विरोध की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
क्या है इतने बड़े बुलडोजर ऐक्शन की वजह

बता दें कि मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में लगातार बुलडोजर ऐक्शन हो रहा है। इस दौरान बुलडोजर का पीला पंजा अब खंडवा भी पहुंच चुका है। यहां के शक्कर तालाब इलाके में 137 घरों को तोड़ने के लिए चिन्हित किया गया था। प्रशासन का कहना है कि ये सभी घर अवैध अतिक्रमण करके बनाए गए थे।

इससे पहले बुधवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी बुलडोजर कार्रवाई हुई थी। इस ऐक्शन में उज्जैन प्रशासन ने कुल 7 घरों के कुछ हिस्सों तोड़ा था। प्रशासन का कहना था कि ये सभी निर्माण अवैध रूप से अतिक्रमण करके बनाए गए हैं। अब बुलडोजर का रुख खंडवा की तरफ हो गया है। गुरुवार सुबह 10 बुलडोजर का काफिला खंडवा के शक्कर तालाब इलाके में पहुंचा और घरों को जमींदोज करना शुरू कर दिया। प्रशासन ने यहां कुल 137 घरों को तोड़ने के लिए चिह्नित किया है, जिसमें से लगभग 98 घरों को जमींदोज किया जा चुका है। बाकी घरों को तोड़ने के लिए प्रशासन कड़ी मशक्कत कर रहा है।

More From Author

खंडवा में भाजपा नेता संतोष पांडे ने प्रॉपर्टी विवाद में जहर खाकर आत्महत्या कर ली

‘मेरे प्यारे कॉमरेड व्लादिमीर’ तानाशाह किम जोंग बोले- रूस के साथ हमेशा खड़ा रहेगा उत्तर कोरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.